Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

T-20 विश्व कप के साथ इन अंतर्राष्ट्रीय खेलों का प्रसारण करेगा प्रसार भारती, देखें लिस्ट

T-20 विश्व कप का प्रसारण अब प्रसार भारती भी करेगा. दर्शक डीडी फ्री डिश पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं. इसके साथ ही प्रसार भारती कई प्रमुख इंटरनेशनल खेल आयोजनों को अपने प्लेटफार्म प्रसारित करने की योजना बना रहा है.

बता दें कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में ची-20 विश्व कप का आयोजन शुरू हो चुका है.

इस बात की घोषणा प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने मीडिया से हुई बातचीत में की. इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल, सीईओ गौरव द्विवेदी और दूरदर्शन की महानिदेश कंचन प्रसाद के साथ सुखविंदर का गाया गाना जज्बा लॉन्च किया. इसके अलावा जाजू ने कथाकार नीलेश मिश्रा की आवाज में सुनाए गए टी-20 कार्यक्रम का प्रोमो भी लॉन्च किया.

इन कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा प्रसार भारती
पेरिस ओलंपिक गेम्स (26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024), पेरिस पैरालंपिक गेम्स (28 अगस्त से 8 सितंबर, 2024), भारत बनाम श्रीलंका (27 जुलाई से 7 अगस्त, 2024), फ्रेंच ओपन (8 जून और 9 जून, 2024), विंबलडन (13 और 14 जुलाई, 2024) और भारत बनाम जिम्बाब्वे अंतर्राष्ट्रीय सीरीज (1 जुलाई से 6 जुलाई, 2024) शामिल हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन