Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ZEE न्यूज़ का INDIA टीवी, न्यूज़24, ABP न्यूज, और आजतक के मालिकों पर बड़ा आरोप!

ज़ी न्यूज़ का एक वीडियो काफी तेजी से विवाद की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है. 18 मिनट का यह वीडियो 19 घंटे पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसे अब तक 37 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

वीडियो में नए नए जी न्यूज पहुंचे एंकर प्रत्युष खरे और एबीपी से जी पहुंची शोभना यादव कार्यक्रम को होस्ट कर रही हैं. वीडियो को पूरा देखकर जान पड़ता है कि ये दोनों एंकर्स देश के लगभग सभी बड़े चैनल्स के मालिकों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. अगर कर रहे हैं तो यह भी कहना मुश्किल नहीं है कि यह सब किसके इशारों पर हो रहा है.

बहरहाल, यह बाद की बात है. पहले बात करते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो विवादित हो सकता है.

जी न्यूज के इस वीडियो में ये दोनों एंकर्स जनता की कमाई के 25 लाख करोड़ नुकसान होने की बात कर रहे हैं. नुकसान हुआ शेयर मार्केट के गिरने से. शेयर मार्केट कैसे गिरा, वह इनके मुताबिक उस साजिश का बड़ा हिस्सा है जिसमें गलत एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी किए गए.

दोनों एंकर्स आरोप लगा रहे हैं. पहला आरोप एग्जिट पोल्स का नतीजा जारी करने वाली कंपनियों पर है. जिसमें एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 361-401 सीट मिलने का दावा किया. टुडे चाणक्य ने 400 सीट, सीएनएक्स ने 371-401 और सी वोटर ने 353-383 सीट मिलने का दावा किया था. भाजपा गठबंधन को. इसके बाद विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों द्वारा इन आँकड़ों को अपने प्लेटफार्म पर परोसा गया.

एग्जिट पोल्स के ये सभी नतीजे शनिवार को दिखाए गए थे. एंकरों का दावा है कि इन आँकड़ों को देखकर निवेशकों ने शेयर बाजार में जमकर पैसा लगाया. लेकिन किसी भी चैनल में दिखाए गए आँकड़े सोमवार को सही साबित नहीं हुए!

अब ये एंकर्स सीधा हमलावर हो रहे हैं, न्यूज चैनलों के मालिकों पर. एंकर प्रत्युष खरे और सोभना यादव इंडिया टीवी के मालिक से सवाल कर रहे हैं कि, “जब उन्होंने जी छोड़कर इंडिया टीवी शुरू किया था तो एक बड़े नेता ने आपकी मुलाकात गुजरात के तत्कालीन सीएम मोदी से कराई थी. इसके बाद मोदी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो गए थे. तब आपकी सुलह दिवंगत अरुण जेटली साबह ने कराई थी. क्या उसके बदले आपने ये गलत आँकड़े दिखाए?”

दूसरा सवाल, न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से किया गया है. एंकर ने कहा, “आपके पति राजीव शुक्ला बीसीसीआई में सचिव हैं. अमित शाह के बेटे जय शाह के साथ सांठगांठ या दबाव के चलते आपने इस तरह के नतीजे दिखाए क्या?”

तीसरा सवाल एबीपी न्यूज के मालिक अतिदेव सरकार से पूछा गया है. जिसमें कहा गया है कि, “एक बड़े संपादक ने एबीपी छोड़ा था, उसके बाद आपको बड़ा विज्ञापन मिला था. क्या आपने विज्ञापन के नाम पर इतना फेक प्रसारण किया?”

चौथा सवाल आज तक के मालिक अरुण पुरी से किया गया है. कहा गया कि, “एग्जिट पोल का असर देश की जनता पर कितना पड़ेगा. क्या चैनल की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन कली पुरी को जवाब नहीं देना चाहिए? लोगों के घरों का चूल्हा नहीं जलेगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?”

यहां जी न्यूज के दोनों एंकर्स, जी को जनता का सबसे बड़ा हितैषी बताकर मार्केट एक्सपर्ट सुनील केडिया और अपने मुंबई ब्यूरो अंकित त्यागी को जोड़ते हैं. शोभना यादव सुनील केडिया से अग्रेसिव हो जाती हैं. जिसके बाद केडिया ने जो धमकाया है, तो शोभना लाल-लाल दिखाई देने लगी हैं… आगे आप खुद यह वीडियो देखिए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन