Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

IAS की नौकरी से इस्तीफा देने वाले अश्विनी वैष्णव बने देश के नए I&B मिनिस्टर

रेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं. जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर की जगह इस बार अश्विनी वैष्णव को सौंपी गई है.

अश्विनी वैष्णव मोदी 2.0 में रेल मंत्री के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय संभाल चुके हैं. मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले अश्विनी ओडिशा से सांसद हैं.

अश्विनी वैष्णव का जन्म पाली जिले में रानी के जीवनंद कलां गांव में हुआ था. बाद में उनका परिवार जोधपुर जाकर बस गया था. जोधपुर के जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद आईआईटी कानपुर से एम.टेक किया. इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए.

1994 बैच के आईएएस अफसर रहे अश्विनी वैष्णव को ओडिशा कैडर अलॉट हुआ था. बालासोर और कटक जिले के कलेक्टर भी रहे. साल 2003 तक उन्होंने ओडिशा में काम किया उसके बाद अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते उन्हें पीएमओ में उपसचिव बनाया गया था. बाद में पीएम के निजी सचिव भी रहे.

2004 में एनडीए केंद्र की सत्ता से बाहर हो गई थी. इसके कुछ साल बाद यानी साल 2010 में उन्होंने आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन