Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

metoo में फंसे विनोद दुआ की ‘द वायर’ ने जांच अवधि तक के लिए कर दी छुट्टी!

Rana Yashwant : विनोद दुआ दो दिनों से द वॉयर से गायब हैं. २३ तारीख को लौटेंगे ये बताने कि उस रोज उनका एपिसोड आखिरी है या फिर ये सिलसिला आगे जारी रहेगा. विनोद दुआ के वीडियो पोस्ट को सुनने और पसंद करनेवालों की अपनी एक जमात है, लेकिन मी टू अभियान के दौरान उनपर लगे आरोपों की सफाई के लिए उन्होंने या फिर द वॉयर ने जो रास्ता अख्तियार किया, उसकी तारीफ होनी चाहिए.

तय ये हुआ है कि विनोद दुआ द वॉयर से उतने दिनों के लिए दूर रहेंगे, जितने दिनों तक उनके ऊपर लगे आरोप की कंपनी के अंदर जांच हो रही है. जो भी नतीजा आएगा, उसपर उनके साथ बात होगी और फिर उनका वीडियो पोस्ट जारी होगा.

मुमकिन है वो आखिरी हो, अगर कंपनी ने निष्ठा जैन की तरफ से लगाए आरोप को सही माना. लेकिन तब भी विनोद दुआ को एक एपिसोड में अपनी बात रखने का मौक मिलेगा. अगर उनपर लगे आरोपों में दम नहीं निकलता है तो फिर उनकी बात जारी रहेगी.

निष्ठा जैन जो फिल्ममेकर हैं, उनका आरोप है कि विनोद दुआ ने तीस साल पहले एक रात कार में उनके साथ अभद्रता की थी. तीस साल पहले का वह कथित वाकया विनोद दुआ पर कितना भारी पड़ता है, यह २३ अक्टूबर को साफ हो जाएगा.

इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन