भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी यूपी में दो बड़े नाम पूर्व विधायक संगीत सोम और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की आपस में भिडंत हो गई है. अभी तक यह भिड़ंत अंदरखाने चल रही थी लेकिन अब लड़ाई एक दूसरे के भयंकर किस्म के अपराधों की पोल खोलने तक पहुंच गई है.
इसी कड़ी में संगीत सोम ने अपने पैड पर लिखित रूप से संजीव बालियान पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों में अवैध तरीके से जमीनों का अधिग्रहण, मंत्री रहते अपनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने से लेकर रंगदारों और हत्यारों का बचाव करने तक का आरोप लगाया गया है.
इसे लेकर पूर्व मंत्री बालियान के मित्र संजीव खरदू ने संगीत सोम को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस के बावजूद संगीत सोम ने आरोप दर आरोप की श्रंखला जारी रखी है. सोम ने आरोप लगाया कि, बालियान ने मित्र के जरिए ऑस्ट्रेलिया तक में जमीनें खरीदी हैं. उनके मां, पिता ने 2 बार ऑस्ट्रेलिया जाकर जमीनें खरीदीं.
इसके अलावा, शुक्रताल में भी बालियान ने 800 बीघा जमीन खरीदी है. पत्र में इफको का भी पाप सामने आया है. वही इफको जिसने देश के लाखों किसानों की गाढ़ी कमाई डकारकर अपनी अंटी भर ली है.
संगीत सोम ने देश के सबसे बड़े सहकारिता माफिया इफको प्रबंधन के साथ भी बालियान की सांठगांठ का आरोप लगाया है. पत्र में सोम ने कहा है, अपनी कंपनी का इफको से अनुबंध कर, करोड़ों कमाए और शुगर मिल से कच्चे माल से खाद की फैक्ट्री खड़ी कर दी. सपा नेताओं के साथ स्टील प्लांट, कारोबार में साझेदारी कर रखी है. इतना ही नहीं बालियान ने चिलर प्लांट लगाने में मंत्री पद का इस्तेमाल किया.
इसके अलावा कबाल कांड के आरोपी के साथ साझीदार हैं बालियान. कई अपराधिक कांडों के आरोपियों को संजीव बालियान ने संरक्षण भी दिया है. यह सब उन्होंने केंद्र में उंचे ओहदे का फायदा उठाते हुए किया है. नीचे देखें संगीत सोम का आरोप पत्र…


संबंधित खबर….
संगीत सोम ने संजीव बालियान पर लगाए भयंकर किस्म के आरोप, PM-CM से जांच की मांग


