Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमेरीका गवर्नमेंट की मेहमान बनेगी दैनिक भास्कर की ये महिला पत्रकार!

दैनिक भास्कर पटना की पत्रकार सविता कुमारी अमेरिका में जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों और इससे निबटने के प्रयासों के संदर्भ में आयोजित संगोष्ठी में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। सविता अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित “क्लाइमेट एक्शन इन मीडिया एक्सचेंज” कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

15 जून से 6 जुलाई 2024 तक प्रायोजित खास कार्यक्रम में बिहार और उत्तर-पूर्वी भारत में जलवायु परितर्वन के जोखिम के बारे में सविता अपने विचार रखेंगी और अमेरिका में संचालित जलवायु परिवर्तन के कार्यक्रम से अवगत होंगी। 22 दिनों के अमेरिका प्रवास में युवा पत्रकार को वहां की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से जलवायु परिवर्तन को जानने का अवसर मिलेगा।

सविता पिछले 14 वर्षों से बिहार में पत्रकारिता कर रही हैं। 12 वर्षों तक हिन्दुस्तान में कार्य करने के बाद पिछले 2 वर्षों से दैनिक भास्कर में कार्यरत है। नालंदा मूल की सविता खेतीबारी, महिला मुद्दे, दलितों और बच्चों के अधिकारों से संबंधित खबरें प्रमुखता से लिखती हैं।

मुजफ्फरपुर बालिका कांड को उजागर करने में उत्कृष्ट भूमिका के लिए सविता को हिंदुस्तान अखबार का “पत्रकारिता अवार्ड स्टार गोल्ड अवार्ड” प्राप्त हुआ था। सविता महिलाओं के अधिकारों की सिर्फ खबरें नहीं लिखती हैं बल्कि महिलाओं को इंसाफ दिलाने की लड़ाई भी लड़ती हैं। बलात्कार, तेजाब हमले और घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं की आवाज के रूप में सविता की पहचान है।

सविता को लैंगिक समानता के लिए साल 2022 में लाडली मीडिया फेलोशिप के साथ-साथ बाल मजदूरों पर काम करने के लिए 2022 में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का फेलोशिप मिल चुका है। टाल दियारा के किसानों के दलहन नहीं बिकने की समस्या हो या किसानों के उत्पाद को बाजार न मिलने की समस्या, सविता बड़ी प्रमुखता के साथ मुद्दा उठाती रही हैं। स्मरणीय है कि विगत वर्ष सविता की एक खास स्टोरी को प्रसिद्ध टीवी जर्नलिस्ट अजीत अंजुम ने एक्सक्लुसिव रिपोर्ट बनाया था और सविता की पत्रकारिता को सलाम कहा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन