Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नईदुनिया रायपुर में यूनियन वालों ने मार्केटिंग हेड और प्रसार हेड के खिलाफ दर्ज करा दी एफआईआर

नईदुनिया रायपुर के एड-अकाऊंट विभाग मे कार्यरत ए. चन्द्रशेखर रेड्डी ने समाचार पत्र कर्मचारी संघ (नईदुनिया प्रकोष्ट) को सूचना दी कि उन्हें प्रबंधन परेशान और प्रताड़ना कर रहा है. लिखित शिकायत मिलने के बाद यूनियन की तरफ से अध्यक्ष नसीम मोहम्मद, महासचिव पी.सी. रथ, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रफुल मसीह, चंद्रशेखर रेड्डी एवं अन्य सदस्य सहायक श्रमायुक्त से मिले और वहां लिखित कंप्लेन दी. इन लोगों ने मार्केटिंग हेड जय दुबे व प्रसार हेड आलोक शर्मा के खिलाफ उचित कार्रवाही करने की मांग की. सहायक श्रमायुक्त ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और प्रताड़ना के विरूद्ध एफआईआर करने की सलाह दी.

बाद में यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं सिटी कार्यालय के सभी सदस्य कर्मचारी प्रसार हेड आलोक शर्मा से मिलने उनके केबिन में जा घुसे. सभी कर्मचारियों को एक साथ देखकर आलोक शर्मा सकपका गये और उनकी हलक सूख गई. यूनियन के अध्यक्ष नसीम मोहम्मद ने रेड्डी को प्रताड़ित करने के संबंध में पूछा तो आलोक शर्मा ने प्रताड़ना से इनकार कर दिया. हालांकि आलोक शर्मा अड़ियल रूख अपनाये रहा जिसके बाद यूनियन के लोग गंज थाने पहुंचे और आलोक शर्मा एवं जय दुबे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.

बताया जाता है कि चन्द्रशेखर रेड्डी को जय दुबे व आलोक शर्मा ने 3 से 4 घंटे तक अपने केबिन में अंदर से लाक कर बैठाये रखा. इस दौरान रेड्डी पर मजीठिया क्लेम वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दी गई. रेड्डी द्वारा लिख कर देने से मना करने व रिजाईन लेने के लिए कहे जाने पर उसके उपर आफिस से 1 लाख रुपये व आफिशियल डाटा की चोरी का इल्जाम लगाकर अंदर करवाने की धमकी दी गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन