Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इस पत्रकार संगठन ने यूपी और उत्तराखंड के दो दर्जन पत्रकारों को दिया ‘सोन रत्न’ सम्मान

त्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पन्त समेत अलग-अलग राज्यों के लगभग दो दर्जन पत्रकारों को ‘सोन रत्न सम्मान-2024’ से नवाजा गया. पत्रकार प्रेस एसेसिएशन द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को यह सम्मान दिया गया है.

रमाकांत पन्त को यह सम्मान मिलने के बाद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी चमोली और कुमाऊं के पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है.

बीते दिनों पत्रकार प्रेस एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एक दिवसीय सम्मेलन यूपी के सोनभद्र में आयोजित किया गया था. एसोसिएशन की जिला इकाई के तत्वाधान में आयोजित इस सम्मेलन में अनेक राज्यों के अलग-अलग जनपदों से वरिष्ठ पत्रकार तथा एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्य सोनभद्र पहुंचे थे.

पत्रकार जिन्हें सम्मानित किया गया
सोन रत्न सम्मान प्राप्त करने वालों में रमाकांत पन्त के अलावा एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री उमेश राणा, उत्तराखंड प्रदेश सचिव ओम प्रकाश अग्निहोत्री, उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज क्षेत्र पवन कुमार द्विवेदी, मण्डल प्रभारी लखनऊ विमल मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष अयोध्या लक्ष्मण यादव, मण्डल अध्यक्ष वाराणसी ओमप्रकाश द्विवेदी, जिला प्रभारी सोनभद्र विकास कुमार, जिला, संयोजक सोनभद्र राम प्रताप, जिलाध्यक्ष सीतापुर बिन्दु मौर्या, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर बृजेश कुमार, जिलाध्यक्ष सोनभद्र अमरनाथ शर्मा समेत कई अन्य पदाधिकारी व पत्रकार शामिल रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन