Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

द हिंदू के वरिष्ठ फोटोग्राफर निसार अहमद का निधन!

द हिंदू के वरिष्ठ फोटोग्राफर निसार अहमद का निधन हो जाने की सूचना सामने आई है. द हिंदू की तरफ से जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की गई है.

बता दें कि निसार अहमद पिछले तीस साल से कश्मीर के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक कवरेज कर रहे थे. आज बुधवार को श्रीनगर में उनका निधन हो गया. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है.

परिवार के मुताबिक निसार अहमद की तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मंगलवार को एसएमएचएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

द हिंदू की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि, “अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि द हिंदू के वरिष्ठ फोटोग्राफर निसार अहमद का निधन हो गया है. निसार एक संपूर्ण फोटो जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने अपनी आखिरी सांस तक कश्मीर की उथल-पुथल और सुंदरता को अपने लेंस के माध्यम से कैद किया.”

आगे लिखा गया है, “उनके काम ने हमारे दिलों और फोटो पत्रकारिता के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनकी विरासत अनगिनत छवियों के माध्यम से जीवित है जो दिल टूटने, खुशी और घाटी की सुंदरता की कहानियां बताती हैं. शांति में आराम करो, निसार अहमद. आपकी बहुत याद आएगी.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन