Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार विशाल पांडेय और सुप्रीत सचदेव ने छोड़ा जी न्यूज का साथ

ZEE न्यूज से रिपोर्टर विशाल पांडेय ने इस्तीफा सौंप दिया है. जी मीडिया से ही करियर की शुरूआत करने वाले विशाल संस्थान से पिछले करीब 11 वर्षों से जुड़े हुए थे.

जी में रहते हुए उन्होंने इजराइज वॉर जैसे बड़े असाइनमेंट कवर किए थे. इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका इकोनॉमी संकट, टर्की भूंकप तथा नेपाल भूकंप को ग्राउण्ड जीरो से कवर कर चुके हैं.

मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले विशाल वीकेंड में चैनल का शो ताल टोक के होस्ट भी करते थे. विशाल ने 2014, 2019 और 2024 लोकसबा का चुनाव भी कवर किया है.


दूसरी खबर एंकर सुप्रीत सचदेव को लेकर है. सुप्रीत ने दो साल बाद जी न्यूज को अलविदा कह दिया है. वह ग्रुप के नेशनल चैनल में एंकरिंग कर रही थीं.

छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली सुप्रीत को मीडिया में काम करने का 16 साल का अनुभव है. उनके करियर की शुरूआत साल 2008 में आईबीसी24 से हुई थी.

आईबीसी24 के बाद उन्होंने इंडिया न्यूज ज्वाइन किया. इंडिया न्यूज में कुछ समय बिताने का बाद वे जी न्यूज का हिस्सा बनी थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन