Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाइव रिपोर्टिंग में महिला एंकर ने कर दी बड़ी चूक, देखें Viral वीडियो

इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक न्यूज चैनल की महिला पत्रकार का है. महज 12 सेकंड के इस वीडियो में महिला पत्रकार से हुई एक छोटी सी गलती ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया.

दरअसल, अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना स्थित WMBF न्यूज चैनल की स्पोर्ट्स एंकर टीगन ब्राउन लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं. रिपोर्टिंग कर रही महिला पत्रकार को लगा कि वे ऑफ एयर हो चुकी हैं, और तभी उन्होंने ऑन कैमरा अपना माइक उछालकर चल पड़ती हैं. बाद में जब उन्हें पता चला कि जिस वक्त उन्होंने माइक उछाला वे टीवी पर लाइव थीं.

वीडियो वायरल होने के बाद ब्राउन ने अपनी सफाई में कहा कि, “निर्माता ने मेरे कान में कहा आप ऑफ एयर हैं…. वास्तव में ऐसा था नहीं. मुझे आशा है आप सभी ने मेरे माइक स्पिन का आनंद लिया होगा.”

बहरहाल, ब्राउन के इस वीडियो पर कई यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं. एक यूजर लिखते हैं, “कुछ लोगों के पास माइक ड्रॉप होता है लेकिन टीगन ब्राउन के पास माइक स्पिन है..कमाल है.”

एक यूजर ने लिखा है कि, “आपका तरीका मजेदार है लेकिन अगर ये महंगा माइक टूट गया न तो बवाल हो जाएगा.”

एक यूजर ने लिखा कि, “साइन ऑफ करने का यह तरीका जबरदस्त है.” कुछ अन्य लोगों ने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि, “ब्राउन एक मस्त इंसान दिखाई दे रही हैं. रिपोर्टर की गलती नहीं है, पत्रकार को ऐसा ही उर्जावान और खुश रहना चाहिए.” देखें वीडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1814989419960533291?t=FQbpXgk8YLuh4V-XGVKVOA&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन