Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर एडिटर्स गिल्ड ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर की ये अपील

देश के वरिष्ठ संपादकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मीडिया से जुड़ी चिंताओं पर लोकसभा के विपक्षी नेताओं को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि, “1978 में स्थापना के बाद प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और उसे बनाए रखने के मिशन में तत्पर रही है, जो हमारे लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है.”

पत्र में सरकारी विधायी उपायों के कारण प्रेस की बुनियादी स्वतंत्रता पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई गई है. कहा गया है कि, “पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन स्पेस, ब्रॉडकास्ट, प्रिंट और टेलिकॉम के क्षेत्र में मीडिया को नियंत्रण में लेने के की विधायी कदम उठाए गए हैं.” कुछ विधेयकों को संसद में पास करने व अन्य के पेश करने की बात कही गई है.

राहुल गांधी के नाम जारी इस पत्र में संस्था द्वारा कहा गया है कि, “हमारा मानना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस हमारे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है और इन बुनियादी सिद्धांतों की सुरक्षा के लिए इन विधायी उपायों पर पुनर्विचार करना जरूरी है. इस महत्वपूर्ण मामले में आपके समर्थन की अपेक्षा है. हम अपने सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आपसे मिलकर इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए भी तौयार हैं.”

क्या है EGI ?
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) पत्रकारों, खासकर संपादकों का एक गैर लाभकारी भारतीय संगठन है. संगठन ने प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के संपादकीय नेतृत्व के मानकों को बढ़ाने के उद्देश्य घोषित किए हैं. इसकी स्थापना 1978 में कुलदीप नैयर द्वारा की गई थी.

देखें संस्था द्वारा जारी पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन