Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज़18 यूपी-यूके को भाजपा MLA ने भेजा लीगल नोटिस

न्यूज18 को मानहानि का नोटिस भेजा गया है. यह नोटिस लखीमपुर खीरी की पलिया विधानसभा से भाजपा विधायक रोमी साहनी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हैदर ने भेजा है. नोटिस में न्यूज18 यूपी के संपादक मनमोहन राय, लखीमपुर न्यूज18 रिपोर्टर मनोज शर्मा समेत नेटवर्क18 के ग्रुप के कई वरिष्ठ लोगों को आरोपी बनाया गया है.

नोटिस में आरोप है कि रिपोर्टर मनोज शर्मा द्वारा चैनल में खबर चलवाई गई कि जनता के लिए आई सोलर लाइट को भाजपा विधायक रोमी साहनी ने अपनी पत्नी के 50 एकड़ के फार्म हाउस में लगवा दिया. नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर खबर चलाई गई. जिसके बाद तमाम तरह के कमेंट आ रहे हैं. वहीं, न्यूज18 ने खबर चलाने के बाद खबर का खंडन भी किया है, जिसमें कहा है कि, “हालांकि न्यूज18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.”

मामला लखीमपुर खीरी के पलिया स्थित बिलैया का बताया जा रहा है. नोटिस में, न्यूज 18 की खबर के हवाले से बताया गया है कि विधायक जी ने पत्नी के फार्म हाउस पर सोलर लाइटें लगवा दीं. इसका वीडियो वायरल हुआ तो रिपोर्टर ने मौके पर जाकर देखा. रोमी साहनी की पत्नी सीमा साहनी के फार्म हाउस पर दर्जनों की संख्या में सोलर लाइटें लगी मिलीं. दावा किया गया है कि ये लाइटें 2023-24 में लगने वाली विधायक निधि की सोलर लाइटें हैं.

इसके बाद खबर में कहा गया कि, विधायक से बात करने पर उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया. विधायक जी का पहले भी अवैध खनन में नाम आने जैसी बातें रिपोर्ट में कही गई हैं. नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब देने और वीडियो हटाने के लिए कहा गया है.

देखें नोटिस…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन