Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

रामचंद्र गुहा की पुस्तक ‘गांधी’ का दूसरा और आखिरी खंड हिंदी में आ गया है!

सुशांत झा-

किताब आ गई है। यह रामचंद्र गुहा की पेंगुइन से प्रकाशित पुस्तक ‘गांधी; द ईयर्स दैट चैंज्ड द वर्ल्ड’ के अनुवाद का दूसरा और आखिरी खंड है। उस समय ‘आजतक’ में था जब इस किताब के अनुवाद का प्रस्ताव मिला। फिर उसी प्रकाशन में मुझे नौकरी मिल गई। अंग्रेज़ी में किताब थोड़ी मोटी है- हिंदी में दो खंडों में प्रकाशित हुई है। पहला खंड मेरे पेंगुइन में रहते आया था। अब दूसरा खंड उस समय आया है जब मैं किसी अन्य प्रकाशन में हूँ।

कुल मिलाकर रामचंद्र गुहा की गांधी शृँखला की तीनों पुस्तकों के हिंदी अनुवाद और प्रकाशन का काम सम्पन्न हो गया। इन तीनों पुस्तकों के अनुवाद का श्रेय आपके इसी नाचीज़ को जाता है।

इन पुस्तकों ने–खासकर शृँखला की पहली पुस्तक ‘इंडिया आफ्टर गांधी'(हिंदी में भारत: गांधी के बाद और भारत: नेहरू के बाद) के अनुवाद ने और तदन्तर अन्य दोनों पुस्तकों के अनुवाद ने भी मेरे करियर और मेरी सोच को काफी प्रभावित किया। उस राह के तमाम साथियों का हृदय से आभार जिन्होंने उस समय सहयोग किया जिनमें से कुछ का महज नाम लिखना भी उनकी मदद को कम करके आंकना होगा- जिनमें से कई लोग मेरे राजनीतिक विचार से इतर विचार भी रखते हैं।

लेखक मंजुल प्रकाशन में बतौर मैनेजिंग एडिटर कार्यरत हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सुरेशचन्द्र रोहरा

    July 23, 2024 at 8:31 pm

    रामचंद्र गुहा जी का कार्य ऐतिहासिक महत्व का है बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन