Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

स्टार इंडिया ने 150 करोड़ रुपये की डील रद्द कर ZEE को दिया झटका

ZEE समूह द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया गया है कि स्टार इंडिया ने आईसीसी टीवी अधिकार वाली डील रद्द कर दी है. यह डील 1.5 बिलियन डॉलर यानी 150 करोड़ रुपये की थी.

स्टार इंडिया ने 14 मार्च 2024 को, जी समूह के खिलाफ, 26 अगस्त 2022 को हुए समझौते की टर्म्स एंड कंडीशन का पालन न करने के चलते हर्जाने की मांग करते हुए मध्यस्थता कार्यवाही शुरू की थी.

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, बुधवार को नियामक फाइलिंग में जी ने कहा कि स्टार इंडिया ने 20 जून को समझौते को समाप्त करने के बारे में सूचित किया और मध्यस्थता कार्यवाही के दौरान सिर्फ हर्जाने के विक्लप को चुना. याथ ही बताया कि स्टार द्वारा हर्जाना निर्धारित नहीं किया गया है.

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने यह भी बताया कि उसने बैंक गारंटी कमीशन और ब्याज खर्चे के लिए 7,214 लाख रुपये जुटाए हैं. साथ ही कंपनी को सब-लाइसेंसिंग के लिए अंतिम आईसीसी अनुमोदन लंबित होने की भी बात कही.

बता दें कि वॉल्ट डिज्नी के स्वामित्व वाले नेटवर्क ने 2024-27 के लिए आईसीसी पुरुष प्रतियोगिता का सब-लाइसेंस जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को दिया था. इस डील के सफल होने के बाद जी नेटवर्क को आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्डकप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्डकप आयोजन का प्रसारण करने का अधिकार मिल जाता.

इससे पहले आईसीसी टीवी राइट्स की डील नाकाम होने के बाद जी एंटरटेनमेंट लि. ने स्टार से 69 हजार करोड़ रुपये वापस मांगे थे. जी ने इस वापसी को दोनों के बीच समझौते का अंग बताया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन