Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नई इमारत की जगह 1200 करोड़ की बाल्टियां खरीदी गई होतीं तो दिल्ली में जाम न लगता

रवीश कुमार-

ई संसद में लीक है। प्लास्टिक की बाल्टी रखी गई है। वीडियो के वायरल होने का स्वागत करता हूँ। नई संसद में भारतीयता का पुट है। बाल्टी से बारिश को रोकना भी भारतीय परंपरा है। दूसरे देश में होगी तो पता नहीं।

मेरी राय में अगर संसद की नई इमारत बनाने की जगह 1200 करोड़ की बाल्टियां ख़रीदी गईं होतीं तो कल दिल्ली की बारिश का सारा पानी बाल्टी में आ जाता। कहीं पानी जमता न जाम लगता। रही बात संसद की तो विपक्ष के सारे सांसदों को पाँच साल के लिए निलंबित कर संसद की इमारत और उसके रनिंग कॉस्ट को बचा लिया जाता।

सरकार को ब्राडकास्ट बिल की जगह बाल्टी बिल पर काम करना चाहिए। 2047 के विकसित भारत के लिए जो सौ दिन का एजेंडा बना था वो किस बाल्टी में रखा है?

टोबा टेक सिंह रिपोर्टिंग लाइव सर फॉर अगड़म-बगड़म चौपाल।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन