Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों को दिया 10 लाख रुपये दुर्घटना बीमा लाभ

गाजीपुर : स्थापना के दूसरे वर्ष भी गाजीपुर प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने का शुभारंभ किया। मुख्य डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से सदस्यों का बीमा कराया गया।

बता दें कि पिछले वर्ष भी 100 से अधिक सदस्यों का गाजीपुर प्रेस क्लब ने दस-10 लाख रुपये का बीमा कराया था। इस संदर्भ में गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि हमारे क्लब में लगभग 100 पत्रकार बतौर सदस्य शामिल हैं। इन सभी सदस्यों का दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु, दुर्घटना में आंशिक व पूर्ण या स्थायी विकलांगता, दुर्घटना में अंग-भंग होने पर बीमा धारक को 10 लाख रुपये प्राप्त होंगे। इसी तरह दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय/ओपीडी में खर्च हुई धनराशि का कवरेज भी मिलेगा। साथ ही वर्ष में एक बार मेडिकल चेकअप की नि:शुल्क सुविधा भी दी जा रही है.

इस मौके पर गाजीपुर प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण, सचिव विनीत दुबे, प्रबंध समिति के सदस्य अनिल कश्यप समेत बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य पत्रकार मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन