Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चीन में सरकारी अख़बार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के पूर्व संपादक पर लगा बैन

चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ ‘हू जिजिन’ को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बैन करा दिए जाने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था को लेकर उनकी विवादित टिप्पणी के बाद यह कदम उठाया गया है.

इस मामले में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट कहती है कि, पत्रकार को जिन सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन किया गया है, उसमें लगभग 25 मिलियन फॉलोवर्स वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो भी शामिल है. हालांकि प्रतिबंध कितने समय तक के लिए है, रिपोर्ट में साफ नहीं है.

हू की पोस्ट में था क्या?
अपनी पोस्ट में हू ने चीन की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए संकेत दिया था कि पिछले महीने आयोजित एक सम्मेलन बैठक सार्वजनिक और निजी उद्यमों को समान स्तर पर लाने के लिए ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है. बैठक के प्रस्ताव में सार्वजनिक स्वामित्व को अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनाए रखने का वचन देने वाले एक महत्वपूर्ण नारे को छोड़ दिया गया है.

चीनी प्रशासन बैठक में होने वाली वार्ता को गुप्त रखना चाहता था, लेकिन पूर्व पत्रकार की टिप्पणी ने सरकार को नाराज कर दिया. इस टिप्पणी को चीनी अधिकारियों ने असंतोषजनक पाते हुए हू जिजिन को सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने से प्रतिबंधित कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हू जिजिन भारत के खिलाफ खूब जहर उगलते रहे हैं. लेकिन अब उनकी कलम खुद उनकी ही सरकार को रास नहीं आई. सरकारी गतिविधियों को उजागर करने को लेकर उन पर कार्रवाई कर दी गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन