Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण और भास्कर में कार्यरत दो भाइयों पर बिजली चोरी का आरोप

दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर में कार्यरत दो सहोदर भाइयों का बड़ा कारनामा सामने आया है. दोनों भाइयों के इस कारनामे का खुलासा खुद बिजली विभाग ने किया है.

मामला यूपी के फिरोजाबाद स्थित टुंडला का है. यहां दैनिक जागरण के पत्रकार पुनीत रावत पर पिछले करीब दस सालों में बिजली विभाग को लाखों रुपये की चपत लगाने का आरोप लगा है.

एक गोपनीय सूचना के तहत बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने पुनीत रावत के घर और ऑफिस पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान रावत के घर पर बने कार्यालय और फ्लेक्स प्रिटिंग मशीन में चोरी से बिजली चलती पकड़ी गई.

सूत्रों की माने तो करीब 10 साल से की जा रही बिजली चोरी के मामले में जब मुकदमा लिखा जाने लगा तो पुनीत रावत ने भाजपा नेताओं के माध्यम से दबाव बनवा दिया. दबाव में आकर विजिलेंस टीम ने पुनीत को बचाते हुए उसके छोटे भाई अरुण रावत जो कि दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स डिजिटल और जनसंदेश अखबार के लिए काम करता है इसके खिलाफ मुकदमा लिख दिया.

विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा लिखी गई FIR में दवाब के चलते 10 साल से की जा रही बिजली चोरी को महज 1 साल का दिखाया गया है. प्राथमिकी में लिखा गया है की अरुण रावत पुत्र राधा मोहन रावत पिछले 1 साल से बांके बिहारी प्रिंटिंग प्रेस चला रहा है. इस विषय में बिजली विभाग द्वारा 8.50 लाख रुपए का बिजली चोरी का जुर्माना किया गया है.

देखें कार्रवाई संबंधी सरकारी पत्रावली…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन