कानपुर में लगातार आठवें दिन पुलिस का एक्शन जारी है. शहर के दक्षिण में अवनीश दीक्षित समेत तीन अन्य पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने आई है. यह मुकदमा बर्रा विश्व बैंक में एक देशी शराब ठेका संचालक ने लिखवाया है.
इस FIR में शराब ठेका संचालक दीपू द्विवेदी का आरोप है कि, करीब ढाई माह पहले जेल में बंद टीवी पत्रकार अवनीश दीक्षित ने उसे फोन कर गुलाबी बिल्डिंग की तरफ बुलाया था. वहां कुछ अन्य पत्रकार जिनमें भूपेन्दर सिंह, अभिषेक शर्मा युवा और शलभ जायसवाल भी खड़े थे.
अवनीश दीक्षित ने पीड़ित ठेका संचालक दीपू से दाएं-बाएं शराब पिलाने और खबरें चलाकर बर्बाद करने की धमकी देकर 25000 रुपये की डिमांड की. पीड़ित ने डरकर 25 हजार दे दिए. दर्ज एफआईआर के अनुसार, इसके बाद अवनीश ने उससे 10,000 रुपया हर महीना देने को कहा. साथ ही यह भी कहा कि हर माह पैसा अभिषेक युवा, भूपेन्दर सिंह या फिर शलभ जायसवाल लेने आता रहेगा. तुम उन्हें पैसा देते रहना.
आरोप है कि पीड़ित पक्ष इन्हें हर माह पैसा देता रहा, लेकिन अब वह पैसे देते-देते थक गया है. अब पैसा न देने पर उक्त लोग मनगढ़ंत खबरें चलाकर ठेके को बदनाम करते रहते हैं.
इन सभी पर थाना बर्रा में अपराध संख्या- 399/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) के तहत मुकदमा फाइल किया गया है.
नीचे देखें मुकदमे की कॉपी, इसके अलावा अभिषेक शर्मा युवा नामक पत्रकार पर एक अन्य मुकदमा हुआ है, इसके नीचे वह भी है पढ़िए…



दूसरा मुकदमा अभिषेक शर्मा युवा नाम के पत्रकार पर दर्ज कराया गया है. 5 अगस्त 2024 को दर्ज कराए गए इस मुकदमे में आरोप है कि पत्रकार ने जबरन अपना नाम लिखी नेम प्लेट उसके पुस्तैनी मकान में लगा दी. इसके अलावा धमकी, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है.
थाना हनुमन्त विहार पुलिस ने मुकदमा संख्या- 320/2024 के तहत धारा 323, 504, 506, 447, 452 SC-ST 3(1)(द), 3(1)(घ) और 3(1)(va) में FIR पंजीकृत की गई है. नीचे पढ़ें…


ये भी पढ़ें…
कानपुर पुलिस ने K न्यूज़ और शाश्वत टाइम्स के रिपोर्टर को भेजा जेल
दबंग पत्रकार अवनीश दीक्षित की जेल और बेल का क्या है हाल.. देखें वीडियो


