Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बिजली चोरी प्रकरण पर दैनिक जागरण के पत्रकार ने क्या दी सफाई? पढ़ें

यूपी के फिरोजाबाद स्थित टुंडला में दो सगे भाइयों पर बिजली विभाग की सर्विलांस टीम ने छापेमारी की थी. इसमें विभाग की तरफ से जुर्माना भी लगाया गया है.

इस मामले में दैनिक जागरण के पत्रकार पुनीत रावत ने भड़ास को बताया कि, “उनके छोटे भाई का प्रतिष्ठान था, वह दैनिक भास्कर में पत्रकार है. हमने विभाग को सारे डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवा दिए हैं. मुझे तो इसकी जानकारी भी नहीं थी.”

वहीं, बिजली विभाग ने अपनी प्राथमिक में लिखा है कि अरुण रावत पुत्र राधामोहन रावत पिछले एक साल से बांके बिहारी नामक प्रिटिंग प्रेस चला रहा है. इस मामले में विभाग द्वारा 8.50 लाख रुपये बिजली चोरी का जुर्माना लगाया है.

आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में 10 साल की बिजली चोरी को एक साल में बदलकर मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा इन भाइयों पर नगर पालिका के एडवरटाइजिंग विभाग पर भी कब्जा है. नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ब्लैकमेल कर यूनिपोल का टेका लेने वाले पुनीत रावत ने आगरा में एडवरटाइजिंग का काम करने वाले आशीष शर्मा के साथ मिलकर टुंडला में विज्ञापन बिजनेस पर अवैध कब्जा कर रखा है.

इतना ही नहीं पुनीत रावत ने पांच यूनिपोल का ठेका लेकर शहर भर में लगभग 100 से ज्यादा यूनिपोल खड़े कर दिए हैं. इनमें बस स्टैंड के चौरों तरफ यूनिपोल और होर्डिंग लगाकर अतिक्रमण कर रखा है. दोनों पनवाड़ी भाइयों की हनक के आगे नगर पालिका प्रशासन और तहसील प्रशासन नतमस्तक है.

यही नहीं पुनीत रावत पर टूंडला के बलदेवरोड पर भाजपा के तथाकथित नेताओं के साथ मिलकर रघुनंदन प्लाजा नाम का एक अपार्टमेंट खड़ा कर देने का आरोप है. बताया जा रहा है कि यहां विकास प्राधिकरण के तमाम कायदे कानून ताक पर रख दिए गए लेकिन विकास प्राधिकरण चुप्पी साध कर आंखें बंद किए हुए बैठा है.

भड़ास के पास भेजे गए मेल में जिस बांके बिहारी फ्लैक्स और रघुनंदन अपार्टमेंट का जिक्र किया गया है उन दोनों में ही पत्रकार पुनीत रावत का नाम और अलग-अलग नंबर दिया गया है जबकि पुनीत रावत इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार करते हैं.

पत्रकार पुनीत रावत की तरफ से सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा गया है कि “न मेरा कोई ठेका है और कोई अभिनंदन प्लाजा मेरे नाम पर चल रहा है. बल्कि यह मेरे मित्र दीपक चौधरी का है. हम लोग पत्रकार हैं और जिसने आपको ये खबर दी है वह भी कोई भला आदमी तो होगा नहीं. आप आरटीआई लगाकर जांच करा लीजिए.”

नोट : सूत्र द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित. इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया या पक्ष भेजने के लिए [email protected] पर संपर्क करें.

मूल खबर…

दैनिक जागरण और भास्कर में कार्यरत दो भाइयों पर बिजली चोरी का आरोप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन