Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भारतीय प्रेस परिषद ने पत्रकारों को सम्मानित किया, देखें लिस्ट और कटेगरी

भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सचदेव को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए राजा राम मोहन राय पुरस्कार से सम्मानित किया है. असमिया अखबार ‘नियोमिया बार्ता’ के संवाददाता जीतू कालिता और मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के संवाददाता ए के श्रीजीत को ग्रामीण पत्रकारिता की श्रेणी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

इसके अलावा ‘राष्ट्र दीपिका’ के विशेष संवाददाता रेजी जोसेफ और ‘द हिंदू’ की प्रमुख संवाददाता नवमी सुधीश को विकास रिपोर्टिंग की श्रेणी में सम्मानित किया गया है. ‘मलयालम मनोरमा’ दैनिक के फोटोग्राफर गिबी सैम वीपी और ‘माध्यमम’ दैनिक के फोटो पत्रकार विश्वजीत के को फोटो पत्रकारिता- एकल समाचार चित्र की श्रेणी में संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है. ‘अमर उजाला’ के वरिष्ठ फोटोग्राफर विवेक निगम और स्वतंत्र पत्रकार शुभमॉय भट्टाचार्य को फोटो पत्रकारिता- फोटो फीचर कटेगरी में पुरस्कार दिया गया.

‘डेक्कन क्रॉनिकल’ के संपादक शेख सुभानी और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के वरिष्ठ इन्फोग्राफिक्स डिजाइनर अशोक अडेपाल को बेस्ट न्यूजपेपर आर्ट कवरिंग कार्टून, कैरिकेचर और इलस्ट्रेशन श्रेणी में सम्मानित किया गया. ‘हिंदुस्तान’ रांची के वरिष्ठ संवाददाता प्रवीण मिश्रा और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के खेल संपादक एंथनी मार्कस मेरगुलहाओ को संयुक्त रूप से खेल रिपोर्टिंग-खेल फोटो फीचर की श्रेणी में सम्मानित किया गया.

‘देशाभिमानी’ की वरिष्ठ रिपोर्टर जशीना एम और ‘मातृभूमि’ की सहायक सामग्री प्रबंधक रेम्या के एच, को जेंडर इश्यू रिपोर्टिंग श्रेणी में सम्मानित किया गया.

भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश जोशी की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार अशोक टंडन और रामबहादुर राय ने पत्रकारों को ये पुरस्कार प्रदान किए. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के कार्यकारी संपादक, जी सुधाकर नायर इन पुरस्कारों के चयन के लिए निर्णायक मंडल के संयोजक थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सत्यनारायण चतुर्वेदी

    March 19, 2026 at 4:08 pm

    भारतीय प्रेस परिषद द्वारा पत्रकारों को सम्मानित को सम्मानित करने की प्रक्रिया क्या है और भारतीय प्रेस परिषद में पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए चयनित कैसे किया जाता है।कृपया बताने का कष्ट करें।मेरा व्हाट्स एप्प नंबर – 9123182833 है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन