Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूट्यूबर ने जौनपुर डीएम ऑफिस के बाहर बांटे नौकरी के नियुक्ति पत्र, गिरफ्तार

यूपी के जौनपुर में खुद को एक अखबार का संपादक बताने वाले यूट्यूबर ने डीएम ऑफिस के बाहर लोगों को नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे डाला. नियुक्ति पत्र की एवज में उसने लाखों रुपये कमा लिए. इतना ही नहीं नियुक्ति पत्र पाए कुछ लोगों को उसने अपने एकाउंट से सैलरी भी दी.

मामले का खुलासा तब हुआ जब बाद की नियुक्ति में एक व्यक्ति ने उससे पूछा कि उसकी नियुक्ति हुई कहां के लिए है. कथित पत्रकार ने जब आनाकानी की तो मामला पुलिस तक पहुंच गया.

जानकारी के अनुसार जौनपुर के थाना नेवढ़िया स्थित गांव कनावा के रहने वाले यूट्यूबर कौशल पांडेय ने कुछ लोगों को झांसे में लेकर नियुक्ति के नाम पर लाखों रुपये वसूले. फिर उन्हें डीएम ऑफिस के बाहर बैठकर फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांटे. नियुक्त लोगों को बाकायदा विवरण रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें अपने एकाउंट से सैलरी भी दी.

यूट्यूबर की जालसाजी का शिकार बने शनि तिवारी नामक व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि कौशल पांडेय ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये लिए. बाद में उसे नियुक्ति पत्र और कई महीने तक सैलरी भी दी. जब उसने पूछा कि उसकी नियुक्ति कहां हुई है तो वह आनाकानी करने लगा. शक होने पर उसने पुलिस में शिकायत की.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने यूट्यूबर को मड़ियाहूं क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने पूरे मामले को खँगाला तो पाया कि इसने कई व्यक्तियों से नौकरी के नाम पर पैसा ऐंठा है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस खेल का मास्टरमाइंड यही है या कोई और भी.. फिलहाल, पुलिस ने कौशल पांडेय को जेल भेज दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन