Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पत्रकार राजदीप सरदेसाई पर शाजिया इल्मी ने ठोका मानहानि का केस

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है. यह मुकदमा सरदेसाई द्वारा शाजिया के अपलोड किए गए एक वीडियो को लेकर है, जिसमें पिछले दिनों शाजिया द्वारा कैमरामैन से अभद्रता का आरोप लगाकर शेयर किया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने सरदेसाई और इंडिया टुडे को सोमवार तक पूरा, बिना संपादित वीडियो प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. साथ ही मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को की जाएगी.

राजदीप के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि उन्हें याचिका की प्रति नहीं दी गई, जिसके बाद न्यायमूर्ति अरोड़ा ने इल्मी के वकील को सरदेसाई और इंडिया टुडे दोनों को प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

इल्मी की ओर से पेश वकील नताशा गर्ग ने कहा कि वीडियो ऑनलाइन है और लोग अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट कर रहे हैं. उन्होंने अनुरोध किया कि सुनवाई होने तक ट्वीट को निजी रखा जाए. हालांकि न्यायालय ने ऐसा कोई आदेश पारित करने से इनकार कर दिया और मामले को मंगलवार की हेयरिंग के लिए लिस्टेड कर लिया.

यहां पढ़ें पूरा मसला क्या है…

राजदीप सरदेसाई के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगी शाजिया इल्मी, देखें वीडियो

पत्रकार राजदीप सरदेसाई पर बीजेपी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

न्यूज चैनल के कैमरामैन पर झपट पड़ीं BJP नेता शाजिया इल्मी, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन