सुजीत सिंह प्रिंस-
फोटो में जो महिला दिख रही है वो गाजीपुर ज़िले में एआरटीओ पद पर पदस्थ सौम्या पांडेय है। इन पांडेय जी से सेटिंग गेटिंग कर के अवैध वाहन धड़ल्ले से चलाये जा रहे हैं। अवैध तो छोड़िए, वैध कामों के लिए भी इनके दरबार में चढ़ावा देना पड़ता है। इनको अपने विभाग के मंत्री से भी डर नहीं लगता है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को बलिया से लखनऊ जाते समय गाजीपुर-कासिमाबाद मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडर पास से गिट्टी लदे छह ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। इसमें चार ट्रकों पर नंबर भी नहीं थे।
मंत्री के बुलावे पर भी एआरटीओ सौम्या पांडेय दो घंटे तक नहीं पहुंची, जिस पर मंत्री ने फटकार लगाई। इसके बाद मंत्री ने साथ चल रहे बलिया एआरटीओ को सभी ट्रकों को सीज करने का निर्देश दिया।
चार ट्रकों को रसड़ा मंडी ले जाया गया, जबकि दो ट्रकों को जिले की एआरटीओ सौम्या पांडेय के हवाले किया गया। परिवहन मंत्री ने कहा कि बिना नंबर व ओवरलोड वाहनों के संचालन में जिले की एआरटीओ सौम्या पांडेय की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। मंत्री ने आश्चर्य जताया कि सख्त निर्देश के बावजूद आखिर ये वाहन जिले में कैसे संचालित हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ प्रतिक्रियाएँ-
मंटू प्रधान- एआरटीओ सौम्या पांडे कोई एक अनमोल हीरा नहीं है। सभी आरटीओ कार्यालय में एक से एक अनमोल हीरे हैं। सबसे पहले पूर्व के एआरटीओ की जांच हो। इससे वर्तमान के ऊपर भी प्रवाह पड़ेगा। कुछ तो ऐसे एआरटीओ को मैं जानता हूं जो इस विभाग के नहीं तो दुसरे विभाग से आ कर यही पुरी नोकरी समाप्त कर दिया।और मालामाल है बड़े होटल, पेट्रोल पंप आदि बनाकर मजा ले रहे है
ओम प्रकाश सिंह- मंत्री जी को नाटक छोड़ कारवाई करने की हिम्मत जुटानी चाहिए… आरटीओ से जुड़े लोगों की संपत्ति जांच करा लिया जाए तो सबसे भ्रष्ट महकमा निकलेगा।
संजीव कुमार बाबा- कहीं न कहीं ये चढ़ावा चढ़ाती होगी, तभी तो ये हरकत खुलेआम कर रही है, मंन्त्री जी के बुलाने पर न आना बताता है कि कुछ तो गड़बड़ है।
ऋषि शर्मा- गाजियाबाद में भी तो रही है…कानपुर में भी जमकर मलाई लूटी..अब गाजीपुर में सब गंजा कर सकती हैं
देखें मीडिया में कवरेज-




ये भी पढ़ें-


