Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा खुलासा, मोदी-शाह पर भी निशाना!

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने कुछ घंटों पहले लगातार तीन पोस्ट की हैं, फेसबुक और एक्स प्लेटफार्म पर. इन तीन पोस्टों में तीन डॉक्यूमेंट भी लगाए गए हैं.

स्वामी ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा है कि, “यह राहुल गांधी का ब्रिटिश नागरिक के रूप में ब्रिटिश सरकार के पास दाखिल वार्षिक रिटर्न है. क्या मोदी को सोनिया ने ब्लैकमेल किया है, कार्रवाई नहीं करने के लिए.”

अपने दूसरे पोस्ट में स्वामी लिखते हैं, “गृहमंत्री ने राहुल गांधी को क्या लिखा जब राजनाथ सिंह एचएम थे. मोदी ने राजनाथ को बदल कर अमित शाह को एचएम बना दिया जो तब से बैठे हैं.” देखें दूसरी पोस्ट..

अपनी तीसरी पोस्ट में स्वामी लिख रहे हैं, “मोदी और शाह राहुल गांधी की रक्षा क्यों कर रहे हैं जब वह एक विदेशी नागरिक हैं, जब वह 2003 में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त कर चुके हैं, और लंदन में बैक ओप्स नामक कंपनी शुरू की है.. इसका भारतीय नागरिक अवैध है. अगर मोदी जी रक्षा करते रहे तो मुझे उन पर केस करना पड़ेगा. Modi & Shah…” देखें पोस्ट..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन