Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रिलायंस : 5000 करोड़ की शादी 42000 कर्मचारियों की नौकरी निगल गई!

खुशदीप सहगल-

5000 करोड़ की शाही शादी के रुझान आने शुरू हो गए हैं. 42,052 कर्मचारियों की छंटनी वित्त-वर्ष 24 में की गई. अकेले 38,029 कर्मचारी रिटेल से ही हटाए गए.

कर्मचारियों को शादी पर गिफ्ट पैक (चांदी का सिक्का, काजू कतली की दो पंक्ति, हल्दीराम की भुजिया, चिवड़ा) देने वाले मेज़बान ने ख़ास मेहमानों को दो-दो करोड़ रुपए की घड़ी का तोहफ़ा दिया.

तब कई विद्वानों ने मेरी पोस्ट पर सवाल उठाया था कि अपना पैसा है चाहे जैसे खर्च करें, हर बाप बच्चों की शादी पर बढ़ चढ़ कर खर्च करता है. लेकिन जिस शादी पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को इनके PR की ओर से लाखों रुपए इसलिए दिए गए ताकि वो प्रचार करें, इस शादी से भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत बूस्ट मिला, वो शादी के साथ साथ बिज़नेस एक्सरसाइज नहीं थी क्या?

चलिए अंत भला तो सब भला… 5000 करोड़ की शादी भी हो गई, कोस्ट कटिंग के नाम पर 42,000 कर्मचारी भी निपट गए.

चंद्र मोहन गुप्ता –
अभी तो ये भी देखना है कि ये 5000 करोड़ का खर्च कंपनी की बैलेंस शीट में कैसे दिखाकर सरकार को टैक्स का चूना लगाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन