कन्हैया शुक्ला-
एक कहावत है चोर-चोर मौसरे भाई! पर क्या ये कभी सुना की दोनों मौसरे भाई एक दूसरे की चोरी उजागार करें? नहीं न. लेकिन अब यह सब होते साक्षात लाइव देखा जा रहा है.
दरअसल, छत्तीसगढ़ के न्यूज़ चैनेल IBC और GRAND न्यूज़ में इस समय गज़ब की रंजिश चल रही है दोनों ही चैनल एक दूसरे को नँगा करने में जी जान से जुटे दिख रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में IBC चैनल का मालिक सुरेश गोयल और GRAND न्यूज़ चैनल का मालिक गुरुचरण होरा के बीच इस समय पोल-खोल प्रतियोगिता चलती देखी जा रही है. दोनों ने एक दूसरे की चड्ढी उतारने के लिए अपने-अपने चैनल के पत्रकारों को लगा दिया है..वैसे तो दोनों एक नंबर के निहायत वही हैं जो आप समझ रहे हैं.. और अब दोनों एक दूसरे को ब्लैकमेलर, भ्रष्टाचारी, अय्याश, भू-माफिया और चोर बता रहे हैं.खोल-पोल में ये दोनों एक-दूसरे के परिवार को भी घसीट रहे हैं.
जहाँ एक तरफ सुरेश गोयल (IBC 24 में गुरुचरण होरा को ज़मीन कब्ज़ा करने वाला माफ़िया बताया और पूरा एपिशोड चलाया की ये गुरुचरण होरा एक मृत महिला के 100 करोड़ की ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए नक़ली औरत ले आया.. IBC ने आरोप लगाया है कि यूथ-हब के नाम पर चौपाटी चला के होरा बाप-बेटा सरकारी संपत्ति से करोड़ों भर रहे हैं.

ऐसे ही गुरुचरण होरा भी सुरेश गोयल को रेलने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. इसने भी IBC के मालिक का रेलम-रेल बना दिया है. सुरेश गोयल के काले-कारनामों का पूरा काला-चिट्ठा GRAND न्यूज़ दिखाए पड़ा है.
जिसमें सुरेश गोयल के ऊपर तो बीजेपी के कदावर नेता राजेश मूणत की नक़ली सीडी कांड और धान की लेव्ही वाले मामले करोड़ो रूपये रमन सरकार से वसूली करने का आरोप भी है (वैसे मूणत सीडी कांड बहुत चर्चित कांड था जिसको IBC पर चलाया गया था जिससे पूरे देश में राजेश मूणत का चरित्र हनन हुआ इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा को नोएडा से गिरफ़्तार किया गया था 7 साल बीत जाने के बाद अभी तक इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं आया कि CD असली थी या नकली? पर इस मामले में राजेश मूणत ने अपना मान-सम्मान खो दिया था जिसके बाद पिछले विधानसभा चुनाव में विधायकी भी हार गए थे पर अबकी फिर से चुनाव तो जीत गए पर मंत्री नहीं बनाए गए, कहीं वो CD कांड इसकी वज़ह तो नहीं है? क्यों इसका सच 7 साल बीत जाने के बाद भी बाहर नहीं आ रहा है?
आखिरकार इस मामले को न्यायिक प्रक्रिया में इतना लटकाया जा रहा है? इस मामले का स्टेटस जब तक क्लियर नहीं होगा शायद तब तक मूणत की राजनैतिक जिंदगी में एक दाग तो जुड़ा ही रहेगा)
ग्रैंड न्यूज़ वाले होरा ने गोयल को उधेड़ा

अनैतिक धंधों में IBC और GOAL TMT सरिया कारोबारी सुरेश गोयल के पूरे खानदान जिसमें नरेंद्र गोयल, राजेंद्र गोयल, पुत्र संदीप गोयल और दिनेश गोयल सबको घसीट दिया है यही नहीं सुरेश गोयल के पोते को चरसी (ड्रग्स का आदी) और सटोरी बता दिया. सुरेश गोयल के NH गोयल वर्ल्ड स्कूल में अमीर और गरीब बच्चों में भेदभाव का आरोप भी GRAND न्यूज़ में बताया गया है.


