Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बीजेपी MLA की 250 करोड़ रु की नोटिस को लेकर बस्ती के पत्रकारों में नाराजगी

बस्ती | अवैध खनन की खबर चलाने पर भाजपा विधायक जवाहरलाल राजपूत द्वारा झांसी में पत्रकारों के साथ बदसलूकी और 50-50 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस का बस्ती के पत्रकारों ने विरोध किया है. पत्रकारों ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से राज्याल को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है.

वेब मीडिया एसोसिएशन ऑफ इंण्डिया (रजि.) के संयोजक अशोक श्रीवास्तव के आवाह्न पर कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मानहानि नोटिस के बाद पत्रकार भीख मांगने को मजबूर हैं. अवैध खनन की खबर से जिस विधायक का 250 करोड़ की मानहानि हुआ है उसकी हैसियत कितनी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

पत्रकारों ने विधायक पर लगे अवैध खनन के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, पत्रकारों को दी गई मानहानि नोटिस वापस लिए जाने, विधायक की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने और पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने के अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर लागू कराने संबंधी पांच सूत्रीय मांगे ज्ञापन में रखी है.

ज्ञापन सौंपते समय संदीप गोयल, जयप्रकाश उपाध्याय, अनुराग श्रीवास्तव, हरिओम लल्ला, मनोज कुमार यादव, बृजवासी शुक्ला, अमन पांडेय, अनिल कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे.

250 करोड़ की नोटिस का पूरा मामला क्या है नीचे पढ़ें….

झांसी के पत्रकार विधायक के लिए मांग रहे 250 करोड़ रुपये भीख, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन