Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जनतंत्र टीवी… भरोसे के 8 बेमिसाल साल

कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो उछालो यारों.. उम्मीद और हौसले की इसी सूत्र वाक्य को आज से 8 साल पहले पंख मिले थे और एक सपना जनता की आवाज़ बनने का. बीते आठ साल का एक-एक दिन इस बात का गवाह है कि जनतंत्र टीवी ने जो शुरुआत की थी जो नींव रखी थी वो आज एक बुलंद इमारत का रूप ले चुकी है.

ऐसे दौर में जब तमाम न्यूज टीवी चैनल खबरों की भीड़ में जगह बनाने की अंधाधुंध कवायद में खबरों के नाम पर कुछ भी परोसते रहे, जनतंत्र टीवी ने हमेशा ये तय किया कि सबसे पहले देश औऱ देश की जनता.. आज अपने साफ-सुथरे कंटेंट के नाते जनतंत्र टीवी की अलग पहचान है. चाहे सोशल मीडिया हो या फिर सैटेलाइट चैनलों की दुनिया.. जनतंत्र टीवी ने अपनी एक अलग जगह बनाई है.

आठ साल कम नहीं होते.. देश ने तरक्की के नए शिखर छुए हैं.. विकसित भारत का खाका आज सबके सामने है…ऐसे दौर में विश्वसनीयता को बनाए रखना तमाम टीवी चैनलों के लिए अग्निपरीक्षा की तरह था, औऱ जनतंत्र टीवी भी इस अग्निपरीक्षा से तपकर कुंदन की तरह निखरा.

खबरों की दुनिया में पहला पैमाना होता है उस भरोसे का और विश्वास का जो किसी न्यूज चैनल की साख को संवारता है, जनतंत्र टीवी अपने करोड़ों दर्शकों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता है औऱ ये यकीन दिलाता है कि ये भरोसा उनका हमेशा बरकरार रखेगा.

जनतंत्र टीवी देश के तमाम सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स के अलावा केबल टीवी नेटवर्क औऱ सोशल मीडिया साइट्स के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स औऱ वेबसाइट पर उपलब्ध है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन