Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रायपुर के सीसीएफ का टशन देखिए, महात्मा गांधी और भारत माता जूते की नोक पर!

कन्हैया शुक्ला-

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसी मुहिम बीजेपी का एक सबसे सफ़ल अभियान कहा जा सकता है. लेकिन दूसरी तरफ बीजेपी के ही शासन वाले प्रदेश छत्तीसगढ़ में एक तस्वीर यह भी देखिए!

ये साहब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्य वन संरक्षक (CCF) राजू अगसिमनी हैं, जो रायपुर में तैनात हैं. तिरंगे के सम्मान में इनकी स्टाइल और टशन देखिये. जहां तिरंगे के लिए फूल रखें है वहां CCF महोदय जूता रख कर फ़ोटो सेशन करवा रहे हैं. वहीं, भारत माता और गांधी जी की तस्वीर रखी है. वो भी शायद इनके जूते की नोंक पर ही हो.

अब आप अंदाजा लगाइये, इतना घमंड वो भी एक मामूली से अधिकारी में. वो भी उस राज्य में जहां तिरंगा यात्रा के लिए पूरी की पूरी सरकारी मशीनरी लगी हो!

माना कि ये नियम-कानून में नहीं लिखा होगा पर इस राजू को देश के तिरंगे की इज्ज़त करना तो आना ही चाहिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन