Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

लाल क़िले से साहेब ने फिर लंबा लपेट दिया, देखें वीडियो

शीतल पी सिंह-

बिरसा मुंडा के बारे में ग़लत ज्ञान दे गये मोदीजी

मारे प्रधानमंत्री जी का इतिहास बोध उनके अंग्रेज़ी ज्ञान की तरह ऐतिहासिक है। संघी प्रचारकों द्वारा उनके पीतल पर चढ़ाई गई महानता की कलई बार-बार खुल जाती है। इस बार लाल किले पर ठीक स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ पर ही खुल गई।

हुआ यूं कि बेधड़क लफ्फाजी झाड़ते हुए साहेब झारखंड राज्य विधानसभा के संभावित चुनाव को संबोधित करने लगे। आदिवासी राज्य के एक ऐतिहासिक हीरो (जिन्हें आदिवासी भगवान मानते हैं) बिरसा मुंडा जी का ज़िक्र करते हुए उन्होंने अलापा कि 1857 के ग़दर से बीस तीस बरस पहले ही भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों को पानी पिला दिया था।

पता नहीं यह सूचना उन्हें भाषण तैयार करवाने वाले अफसरों ने दी थी या उन्होंने entire political science में MA करते समय गुजरात की युनिवर्सिटी में पढ़ी थी, पर इसमें एक भारी लोचा हो गया। दरअसल बिरसा मुंडा जी का जन्म ही सन् 1875 में हुआ था तो ITcell कितनी ही कलाबाजियां दिखा दे लेकिन प्रधानमंत्री के इस मूढ़तापूर्ण उद्गार में विशेषज्ञता स्थापित नहीं कर सकता सो वो चुप रहा।

लेकिन बात तो निकल पड़ी और चल पड़ी।

अब बिहार में तक्षशिला से लेकर 1857 के ग़दर से बीस तीस बरस पहले बिरसा मुंडा के अंग्रेज़ों से संघर्ष को साहेब के ज्ञानकोष में व्यक्त उद्गार के रूप में दर्ज़ होने से कौन रोक सकता है! देखें वीडियो..

https://twitter.com/grafidon/status/1824313890295124291?t=cmmapz3KDdKyyKAYXK3Xjw&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन