Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भारत24 ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनाया दो साल की कामयाबी का जश्न

क तरफ देश अपनी आजादी का 78वां जश्न मना रहा था, तो दूसरी तरफ नोएडा में भारत 24 ने अपनी 2 साल की कामयाबी का शानदार उत्सव मनाया. खबर ही जीवन है के मूलमंत्र के साथ भारत 24 के CEO और एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र के नेतृत्व में ऊर्जावान टीम अपने लक्ष्यों को तेजी से हासिल कर रही है.

भारत 24 के न्यूज़रुम में हुए इस समारोह में सीईओ डॉ जगदीश चंद्र भी शामिल हुए.

इस दौरान न्यूज डायरेक्टर सैयद उमर समेत पूरी टीम मौजूद रही. साथ ही जयपुर से भारत 24 के सहयोगी चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

भारत 24 ने अपने दो साल के इस छोटे से सफर में देश के बड़े और प्रमुख चैनलों के बीच जगह बना ली है. भारत 24 के CEO और एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि, भारत 24 देश का इकलौता नेशनल चैनल है जो सभी राज्यों की खबरें दिखाता है.

भारत 24 के 2 साल पूरे होने के इस उत्सव को जयपुर में भी बाकायदा केक काटकर मनाया गया. फर्स्ट इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने भी टीम के साथ केक काटकर भारत 24 की टीम को बधाई दी.

भारत 24 के CBO मनोज जग्यासी ने चैनल के दो साल पूरे होने पर टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस चैनल की स्थापना के पीछे सबकी मेहनत है. डॉ जगदीश चंद्रा का विजन बहुत स्ट्रॉन्ग था, इसलिए आज हम सब 2 साल की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं.

बड़े-बड़े चैनलों की भरमार में सिर्फ 2 साल के भीतर ही भारत 24 भी अपना बुंलद नारा लेकर उस दहलीज पर खड़ा है जहां सबकी निगाहें हैं. जहां तक भारत, वहां तक भारत 24. इसी मकसद के साथ कारवां आगे भी बढ़ रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन