Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टाइम्स नाउ संवाददाता पर यौन शोषण पीड़िता की खबर दबाने के बदले SDM से 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप है!

मेरठ में टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता नईम सैफी द्वारा एसडीएम से 50 हजार रुपये की उगाही करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह रकम खबर न चलाने की एवज में ली गई है.

मामला एक महिला के यौन शोषण का बताया जा रहा है. जिसमें, मेरठ में तैनात रहे पीसीएस अधिकारी संजय कुमार सक्सेना (SDM) कथित आरोपी हैं. टाइम्स नाउ संवाददाता नईम सैफी और कैमरामैन प्रदीप शर्मा ने महिला से मुलाकात कर बाइट इत्यादि बनाई, लेकिन उसको टीवी पर चलाया नहीं बल्कि सौदेबाजी कर ली.

टाइम्स नाउ के संवाददाता और कैमरामैन पर आरोप है कि उन्होंने इस खबर को आरोपी पीसीएस अधिकारी के कहने पर रोका, जिसके बदले में उसने एसडीएम से 50,000 रुपये वसूल किए.

महिला ने इस बात का सबूत भी पेश किया है. महिला ने एडीएम की बातचीत और चैट का जो स्क्रीनशॉट सामने रखा है उसमें देखा जा सकता है कि एसडीएम खुद कबूल रहा है कि टाइम्स नाउ का रिपोर्टर उससे 50 हजार रुपये लेकर गया.

महिला का दावा है कि यह चैट उस समय की है जब आरोपी एसडीएम, महिला से बात कर रहा था. इसी समय रिपोर्टर अपने कैमरामैन के साथ उसके घर पहुंचा और उसने खबर रोकने के लिए 50,000 रुपये लिए. इस बात की पुष्टि एसडीएम ने चैट के माध्यम से महिला से की है.

इसके अलावा, पीड़िता ने संवाददाता द्वारा खबर छुपाने के बदले पैसा वसूलने की जानकारी अपने मामले की विवेचना कर रही डिप्टी एसपी दौराला, शुचिता सिंह को भी दी है. साथ ही चैट के स्क्रीनशॉट भी विवेचना अधिकारी को दिए गए हैं.

इस पूरे मामले में टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता नईम सैफी ने भड़ास को बताया कि, “ये आरोप बिल्कुल निराधार हैं. मेरे 20 साल के करियर में आज तक मुझ पर एक भी दाग नहीं लगा है. आप मेरठ आकर पूरे जिले में जितने भी थाने हैं, जितने भी नेता हैं.. आकर पता कर लीजिए मेरे नेचर के बारे में. यहां मेरठ में कई ब्यूरो हैं, कोई जेल गया है, कोई नकली नोटों में पकड़ा गया तो कोई किसी चीज में लिप्त है, लेकिन मेरा दामन हमेशा साफ रहा है. आप पता करा सकते हैं.”

नीचे देखें महिला द्वारा कैमरामैन प्रदीप शर्मा को जलील करने का वीडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1824394000851206548?t=lXxBj10-X6pMpEo0T3P9iA&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन