Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

हिन्दी को समर्पित वर्धा यूनिवर्सिटी की कमान इस बार इंग्लिश कुलपति को दी जा रही है!

हाराष्ट्र में गांधी की कर्मभूमि वर्धा में स्थित महात्मा गांधी हिन्दी विश्वविद्यालय कई महीनों से एक स्थायी कुलपति की बाट जोह रहा है। कई महीने गुजर जाने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय को अब जल्द ही कुलपति मिलने के आसार हैं।

वर्धा विश्वविद्यालय में विवादों का नाता चोली-दामन का रहा है। इसी के चलते अभी कुछ महीनों पहले एक कुलपति को इस्तीफा देना पड़ा। नए कुलपति की तलाश में कुलपति सर्चिंग कमेटी के सामने दिल्ली में साक्षात्कार हुये थे।

साक्षात्कार में टॉप 5 नाम भी फ़ाइनल होकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं। विश्वविद्यालय में कुलपति के लिए जिन टॉप 5 को चुना गया हैं उनमें प्रो कुमुद शर्मा, प्रो चंदेलकर मुरलीधर, प्रो विनोद मिश्र, प्रो सीवी शर्मा, प्रो ओपी सिंह का नाम सामने आया है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है इस बार महात्मा गांधी हिन्दी विवि वर्धा को कुलपति के रूप में प्रो. सी वी शर्मा मिल सकते हैं। यह दु:खद ही होगा की हिन्दी को समर्पित विश्वविद्यालय को इस बार अँग्रेजी का प्रोफेसर कुलपति के रूप मिलने जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन