Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘40अंडर40’ का एक सच ये भी : पैसे लेकर अवार्ड चिपकाए जाते हैं, पढ़ें इस पत्रकार की आपबीती!

राहुल गोयल-

2022 के दिसंबर की बात थी, तब मैं न्यूज 18 में था, मुझे समाचार 4 मीडिया उर्फ exchange 4 media की टीम से एक कॉल आया। ये प्राइवेट संस्थान टीवी न्यूज चैनलों को हर साल अलग अलग कैटेगिरी में Enba अवॉर्ड भी देता है.

खैर उस समय कॉल पे कोई फैज नाम का व्यक्ति था, उसने मुझे कहा कि राहुल आप हमारे 40 अंडर 40 अवॉर्ड के लिए खुद को नॉमिनेट कीजिए (40 अंडर 40 हिंदी मीडिया के उन 40 पत्रकारों के लिए अवॉर्ड है जिनकी उम्र 40 से कम है इतना ही नहीं ये संस्थान कम से कम 8 से 10 क्षेत्रों मसलन इंग्लिश जर्नलिज्म, डिजिटल, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन वगैरह में भी 40 अंडर 40 अवॉर्ड देता है. यानि सिर्फ नॉमिनेशन से ही लाखों की कमाई और बाकी स्पॉन्सरशिप अलग).

बहरहाल, कॉल करने वाले ने मुझे नॉमिनेशन की फीस भी बताई जो 7 हजार रुपए थी, मुझे थोड़ी मजे लेने की खुरक उठी तो मैने कहा भाई 7 हजार देके भी अवॉर्ड न मिला तो? तब उसने कहा अरे चिंता मत कीजिए आप फलां-फलां लिंक से लॉगिन करके 7 हजार दीजिए अवॉर्ड पक्का है.

खैर मैंने ये बात उस समय के अपने संपादक को बताई तो संपादक ने मुझे कहा कि इस साल न्यूज18 ने Exchange 4 media का बहिष्कार किया हुआ है तो आप नॉमिनेट नहीं कर सकते. हां अगर संस्थान मूड में होता तो वो अपने खर्चे से नॉमिनेशन भर देता.

हालांकि, करना तो मुझे यूं भी नहीं था नॉमिनेट खुद को, वो भी सात हजार रुपए देकर तो मैंने अवॉर्ड बेचने वाले सेल्समेन भाई का फोन उठाना ही बंद कर दिया. लेकिन इससे एक बात समझ आई कि बॉलीवुड में भले ही अवॉर्ड खरीदे जाते हों पर मीडिया में अवॉर्ड बेचे जाते हैं और ये enba और 40 under 40 टाइप्स अवॉर्ड ऐसे ही हैं जैसे मैं अपनी सोसाइटी के लोगों से पैसे लेकर वहां कुत्ता पालने वालों को बेस्ट काला कुत्ता, बेस्ट चित्तकबरा कुत्ता, बेस्ट खजेला कुत्ता, फिर पौधे रखने वालों को बेस्ट मनी प्लांट, बेस्ट कैक्टस, बेस्ट यूकेलिप्टस अवॉर्ड दे दूं या फिर बेस्ट अंकल, बेस्ट आंटी, बेस्ट पड़ोसन, बेस्ट भाई साहब अवॉर्ड दे दूं… पर इन सब से क्या हो जाना है?

अब ये तो ऐसा ही है ना कि ओलंपिक्स में भारत ज्यादा गोल्ड नहीं जीत पाता तो एक दिन भारत तय करे कि हम अपना ही ओलंपिक्स करा लेते हैं और उसमें भाग लेने वाले पैसे देकर अपना मेडल फिक्स कर लें लेकिन इससे फिसड्डी खिलाड़ी विश्व स्तरीय नहीं बन जाएंगे ना? ठीक ऐसे ही पैसे लेकर या पैसे देकर अवॉर्ड लेने से या देने से कोई विश्व स्तरीय पत्रकार नहीं बन जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sahil sharma

    August 17, 2024 at 11:00 pm

    NT awards me bhi yahi dekha gaya tha, adani channel ne apne aise best hindi managing editor ke liye award kharida, jo chand din pehle hi join kiya tha, or uska koi kaam nazar ho nahi aaya media industry me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन