Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता का केक काटने पहुंचे इनामी गुंडे, पुलिस ने फोटो वायरल करने वाले पत्रकारों पर ठोका मुकदमा

कानपुर पुलिस ने तीन पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किया है. इनमें से एक पत्रकार का मुकदमा पुलिस ने समाप्त कर दिया. पूरा मामला भाजपा नेता के जन्मदिन की पार्टी से जुड़ा है.

दरअसल, भाजपा के जिलाध्यक्ष, दीपू पांडे का जन्मदिन था. इस पार्टी में कई नामी और इनामी अपराधी केक काटने आए थे. पत्रकारों को भनक लगी तो फोटो इत्यादि जुटाकर मामला सोशल मीडिया पर लहरा दिया गया.

अब जब पार्टी सत्ता में है तो रसूख का भी इस्तेमाल किया गया. नतीजतन भाजपा नेता अंशु ठाकुर की शिकायत पर थाना कोहना में संकल्प दीक्षित के नाम पर एनसीआर दर्ज की गई थी. दूसरी एफआईआर थाना नवाबगंज में दर्ज हुई. इसमें तीन पत्रकारों का भी नाम था.

तीन में से एक पत्रकार आज तक से जुड़ा था, सिमर चावला. पुलिस को सूचित किया गया तब कमिश्नर ने चावला पर से मुकदमा समाप्त करा दिया. जागरण की यह कटिंग देखें.

वहीं, दूसरी तरफ कानपुर में यूट्यूबर पत्रकार पुलिस की कार्यशैली से खफा नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि शहर में अब तक जितने भी पत्रकार पकड़े गए या कार्रवाई के लिए नामित किए गए हैं, वे सभी टीवी चैनलों और अखबारों के पत्रकार हैं, चाहें अवनीश दीक्षित हो, मनोज बंदर वसूली हो, रमन तिवारी हो या अन्य सभी टीवी अखबारों से जुड़े हैं, ऐसे में यूट्यूबर पत्रकारों पर एकतरफा कार्रवाई करना, उन्हें थाने में घुसने से रोकना, मुकदमा लिखकर जेल भेज देना न्यायसंगत नहीं है.

बता दें कि पिछले दिनों इसी तरह की एक कार्रवाई में कानपुर कमिश्नरेट की काकादेव पुलिस ने एक गांजा तस्कर की शिकायत पर निरपराध पत्रकार को जेल भेज दिया था. इस मामले के बाद यूट्यूब चैनलों के पत्रकारों में भी रोष देखा जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन