Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

दारोगा ने वरिष्ठ पत्रकार को दी गोली मारने की धमकी, एसपी ने किया लाइन हाजिर!

बैतूल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के राज में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं. यह शिकायत राज्य के तमाम पत्रकारों की है. भैसदेही में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बदसलूकी का दूसरा मामला बैतूल के पुलिस ग्राउंड में नजर आया.

पूरा मामला स्वतंत्रता दिवस के दिन का है. यहां कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार ज्ञानदेव लोखंडे के साथ सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह बुंदेला ने अभद्रता की. दरोगा ने पत्रकार को न सिर्फ कार्यक्रम में जाने से रोका बल्कि उसे गोली मार देने तक की धमकी दे डाली.

इस मामले में पत्रकारों के एक दल ने पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी निश्चल झरिया ने दरोगा बीपी बुंदेला को लाइन हाजिर कर दिया.

एसपी झरिया ने जांच का आदेश देते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उधर पत्रकारों ने एसपी द्वारा त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है.

पूरा मामला क्या है?
मध्य प्रदेश शासन से अधिमान्य वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानदेव लोखंडे 15 अगस्त 2024 को बैतूल के पुलिस परेड मैदान में कवरेज के लिए मीडिया गैलरी में प्रवेश कर रहे थे. तभी ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह बुंदेला ने उनसे प्रेस कार्ड दिखाने को कहा. ज्ञानदेव ने कार्ड दिखाया. आरोप है कि बुंदेला ने पत्रकार का अपमान करते हुए प्रेस कार्ड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

जब ज्ञानदेव ने इस अभद्र व्यवहार का विरोध किया, तो बुंदेला ने उन्हें गोली मार देने की धमकी दी. सब इंस्पेक्टर ने कहा, “मेरे पास कट्टा है, अभी तुझे गोली मार दूंगा.” इस तरह की धमकी के बाद पत्रकारों में आक्रोश फैला था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन