Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : फर्जी रिपोर्ट बनाकर जेल भिजवाने वाले इस CMS से बचकर रहिए!

यूपी में फर्जी मामलों में निर्दोषों को जेल भेजने के मामलों की बाढ़ सी आई हुई है। पुलिस तो पुलिस अब सरकारी डॉक्टर भी बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं। ताजा मामला सी एम योगी के गृह जनपद गोरखपुर से है। गोरखपुर के जिला अस्पताल में व्याप्त आकंठ भ्रष्टाचार पर सिस्टम नामक एक स्थानीय वेबसाइट मीडिया ने लगभग डेढ़ महीने तक खोजबीन कर खुलासा किया है। खुलासे के बाद जिम्मेदारों के होश फाख्ता हो चुके हैं।

खुलासे से लगी इस आग में घी का काम गोरखपुर ए डी हेल्थ की उस रिपोर्ट ने कर दिया जिसमें गोरखपुर जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजेन्द्र कुमार को, निर्दोषों को फर्जी मेडिकल बनाकर जेल भेजने का जिम्मेदार मानते हुए उन्हें दोषी ठहरा दिया।

मतलब खुलासा एकदम सही साबित हुआ और पाया गया कि गोरखपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजेन्द्र कुमार चंद रुपयों के लिए फर्जी मेडिको लीगल रिपोर्ट बनाकर आमलोगों को जेल भेज अपनी जेब गरम कर रहे थे। हद तो यह है कि राजेन्द्र कुमार के खिलाफ ए डी हेल्थ की इस जाँच रिपोर्ट को जानबूझकर चार दिनों तक दबाये रखा गया लेकिन सिस्टम नामक स्थानीय वेबसाइट मीडिया के खुलासे ने भ्रष्टचारियों की सारी फील्डिंग को ध्वस्त करके रख दिया।

खुलासे के बाद डॉ राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी किए गए करोड़ों के टेंडर तथा अन्य मामलों की जाँच अभी भी जारी है। चर्चा यह भी है कि इतनी बड़ी खबर पर गोरखपुर के प्रिंट मीडिया की चुप्पी इसलिए बनी हुई है क्योंकि प्रिंट मीडिया के लोगो का मुँह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजेन्द्र ठाकुर द्वारा ठूंसे गए बिस्कुट से भरा हुआ है।

एक जिम्मेदार अधिकारी डॉक्टर के इस कृत्य को देखते हुए जहाँ एक तरफ आम लोगों के मन से गोरखपुर जिला अस्पताल की व्यवस्था से मोहभंग हो रहा है वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमा भी जिला अस्पताल के मेडिको लीगल को अब शक की निगाह से देखने लगी है।

भड़ास को भेजे गए मेल पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन