Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीन पत्रकारों ने माइक आईडी दिखाकर अस्पताल संचालक को लूट लिया

त्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला स्थित मदनपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार पंडित (36) से तीन पत्रकारों ने टप्पेबाजी कर ली. मामले का पता तब चला जब पीड़ित लिखा-पढ़ी के साथ थाने पहुंचा.

दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, संजय का आरोप है कि तीन अज्ञात लोगों ने खुद को पत्रकार बताते हुए उससे सात लाख रुपयों की डिमांड की. तीनों ने संजय पर मरीजों से लूटने और अस्पताल में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर धमकाया और वीडियो बनाने लगे.

पीड़ित संजय जो, एक अस्पताल संचालक हैं, ने आरोप लगाया है, तीनों ने पहले सात लाख रुपये की डिमांड की. उनसे 50 हजार रुपये नगद लिए. इसके बाद वे तीनों दूसरे दिन शाम लगभग 4 बजे आए. हुंडई कार संख्या- सीजी 15 डीएक्स 5991 से.

कार के आगे स्टेट हेड छत्तीसगढ़ का बोर्ड लगा था. तीनों अपने हाथ में मीडिया माइक लिए हुए थे. एक ने अपना नाम आशिफ अली बताते हुए विभिन्न आरोप लगाए. 15 हजार रुपये नगद, व फोन-पे मोबाइल नंबर 8821840080 से 7770830888 पर 50 हजार, दूसरी बार 25 हजार रुपये लिए गए. बाकी और पैसों के लिए मोबाइल नंबर 6268429050 पर फोन-पे करने को कहा है.

अस्पताल संचालक ने आरोपी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई हेतु थाने में पत्र दिया है…पढ़ें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन