Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण के पूर्व पत्रकार सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड, मदद की दरकार

अरविंद कुमार सिंह-

आजमगढ़ | मित्रों यह सूचना बेहद दु:खद है! दैनिक जागरण से दशकों जुड़े रहे क्राइम रिपोर्टर के रुप में विख्यात वेद प्रकाश सिंह “लल्ला” जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन इन दिनों उनके ऊपर मुश्किल आन पड़ी है। परिवार और दोस्त-मित्र बेहद चिंतित हैं। कारण, गत तीन दिन पहले एक मार्ग दुर्घटना में वे बुरी तरह से घायल से गए।

डॉक्टरों के अनुसार मस्तिष्क काम नहीं करने की स्थिति में बढ़ता जा रहा है, जिसे आमतौर पर हम मेडिकल की भाषा में ब्रेन डेड कह सकते हैं। समाज के लिए समर्पित वेदप्रकाश का जीवन अब मेदांता लखनऊ में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। आप की दुआओं और समर्थन की दरकार है, एक पत्रकार को बचाने के लिए। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।

पत्रकार मित्रों की तरफ से आप से आग्रह है कि नीचे दिया हुआ अकाउंट नंबर और QR कोड उनके बेटे वर्षम प्रताप सिंह का है। इस कठिन घड़ी में आपके सहयोग की अपार अपेक्षा है। एक कलमजीवी को बचाने की मुहिम चल रही है। यह आप के समर्थन से ही संभव है।

डॉ अरविन्द कुमार सिंह जर्नलिस्ट क्लब, आजमगढ़ के संयोजक हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन