Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ढाका में ईस्ट वेस्ट मीडिया समूह के दफ्तर में तोड़फोड़, महिला पत्रकार को हॉकी से पीटा

ढाका | बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक मीडिया संस्थान कार्यालय के अंदर करीब 70 लोगों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर दी. इस हमले में एक महिला पत्रकार से भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. वहीं, अब तक हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बशुंधरा आवासीय क्षेत्र में हॉकी-डंडों से लैस लगभग 70 लोगों ने ईस्ट वेस्ट मीडिया ग्रुप के दफ्तर पर हमला बोल दिया. भीड़ ने कार्यालय के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और एक महिला पत्रकार की पिटाई कर दी. जिससे उसे तमाम चोटें आई हैं.

ईस्ट वेस्ट मीडिया ग्रुप के प्रकाशन द डेली सन के संपादक एनामुल हक चौधरी ने कहा कि हमला लगभग 20 मिनट तक जारी रहा, हमलावरों ने इस दौरान कार्यालय के बाहर खड़े करीब 11 वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने ईस्ट वेस्ट मीडिया ग्रुप पर हुए कायरतापूर्ण हमले की आलोचना की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन