Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्जी खबरें चलाकर कारोबारी से की वसूली, पत्रकार कमलेश फाइटर समेत चार पर FIR

कानपुर : सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट कर छवि खराब करने व अवैध वसूली करने के आरोप में कर्नलगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है. यह मुकदमा कपड़ा कारोबारी की तहरीर पर दर्ज कराया गया है.

व्यवसायी का आरोप है कि खुद को पत्रकार बताने वाले कमलेश फाइटर व उसके साथियों ने एक मामले में 50 हजार रुपये ऐंठ लिए. इसके अलावा एक जमीनी विवाद में भी उससे एक लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया गया.

तलाक महल बेकनगंज के रहने वाले मोहम्मद सलीम कपड़े का कारोबार करते हैं. सलीम ने पुलिस को बताया कि राजनैतिक विरोध के कारण उन पर 2023 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था. बाद में प्रमाण न मिलने पर उनका नाम इससे निकाल दिया गया.

इसी दौरान एक परिचित ने केडीए में दलाली करने वाले अनीश से मुलाकात कराई. इसके बाद अनीश की रहमानी मार्केट स्थित एक दुकान पर पत्रकार कमलेश फाइटर से मुलाकात हो गई. कमलेश ने डरा-धमका कर 50 हजार रुपये वसूल लिए.

इसके बाद एक बार पांच हजार, फिर 10 हजार रुपये वसूले. सलीम के अनुसार कमलेश फाइटर ने उसे फर्जी खबरें प्रकाशित करने की धमकी दी थी.

डीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया, “तहरीर के आधार पर वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित ने बताया है कि जमीन के विवाद के नाम पर 2 अगस्त 2024 को फाइटर ने बदनाम करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की थी. इसे भी जांच में शामिल किया गया है.”

इस मामले में इंस्पेक्टर कर्नलगंज रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि, “कमलेश फाइटर, अनीश समेत चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन