Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

संपादक युधिष्ठिर राजवाड़े के नाम हुआ तृतीय रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान

कोरबा | औद्योगिक नगर में प्रगतिशील विचारों के लिए ताजिंदगी संघर्ष करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान पत्रकारिता 2024 का तीसरे वर्ष का सम्मान पत्रकार युधिष्ठिर राजवाड़े को प्रदान करने की घोषणा की गई। यह घोषणा सम्मान समारोह के संस्थापक सुरेशचंद्र रोहरा द्वारा की गई। उन्होंने बताया यह सम्मान व्यंग्य लेखक हरिशंकर परसाई की जयंती दिवस पर आयोजित किया जा रहा है।

प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नथमल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 22 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को साहित्य भवन, कोरबा में शाम पांच बजे प्रदान किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सर्व श्री किशोर शर्मा, रफीक खान, मौहम्मद युनुस, दनियाल पुरी, कामेश्वर पांडेय के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा।

श्री रोहरा ने एक बयान जारी कर कहा है कि युधिष्ठिर राजवाड़े, संपादक दिव्य आकाश द्वारा पत्रकारिता के लिए समर्पण भाव प्रदर्शित किया है। वह इस सम्मान को प्रदान करने का कारण बना है। उन्होंने रमेश पासवान के संघर्ष की थाती को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

ज्ञात हो कि 2022 से प्रारंभ दैनिक लोक सदन द्वारा रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान में दस हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की जाती है। अभी तक यह सम्मान अंचल के दो महत्वपूर्ण पत्रकारों सुख सागर मन्नेवार एवं सत्य नारायण पाल को प्रदान किया गया है । उक्ताशय की जानकारी अरविंद पाण्डेय, सचिव प्रगतिशील लेखक संघ ने दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन