Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आकाशवाणी के कैज़ुअल एनाउंसर का आकाशवाणी महानिदेशालय के बाहर प्रदर्शन

आल इंडिया रेडियो केजुअल एनांउसर एण्ड कम्पीयर यूनियन का आकाशवाणी महानिदेशालय के सामने धरना… इसके बाद अतिरिक्त महानिदेशक ने बातचीत के लिये बुलाया…

नई दिल्ली। दिनांक 12 सितंबर 2017 को आल इंडिया रेडियो केजुअल एनांउसर एण्ड कम्पीयर यूनियन के देश भर से विभिन्न आकाशवाणी केन्द्रों से आये केजुअल एवं उनके प्रतिनिधि जंतर मंतर पर इकट्ठा हुये और वहाँ से शांतिपूर्ण तरीके से मुँह पर काली पट्टी लगाकर पैदल मार्च करते हुये प्रसार भारती के गेट के सामने पहुँचे। वहाँ पर उन्होंने महानिदेशक से मिलने के लिये समय मांगा किन्तु महानिदेशक के बाहर होने के कारण अतिरिक्त महानिदेशक ने मिलने का समय दिया। इसमे उन्होंने सिर्फ तीन पदाधिकारियों को ही अन्दर आने की अनुमति देने की बात कही।

आंदोलनकारी कई राज्यों के एक-एक प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल बनाकर मिलने की बात पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे के निगोशिएशन और उग्र आन्दोलन की चेतावनी के बाद सात प्रतिनिधियों के शिष्ट मंडल पर बात तय हुई। उनसे मिलने के लिये आल इंडिया रेडियो केजुअल एनांउसर एण्ड कम्पीयर यूनियन के अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में 7 लोगों का प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त महानिदेशक श्री सत्यप्रकाश शर्मा से मिला।

मंडल ने प्रमुखता से रिस्क्रिनिंग और नई भर्ती के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने, नियमितिकरण, महिलाओं के उत्पीडन, कैजुअल्स की फीस बढाने, न्यायालय की शरण में गए कैजुअल्स को प्रताड़ित न करने एवं ड्यूटी आवंटन में भेदभाव न करने, रिटायर्ड अधिकारियों को पुनः कैजुअल्स के रूप में काम न देने सहित कई मुद्दों पर दो टूक चर्चा की। अतिरिक्त महानिदेशक एडमिन ने प्रतिनिधि दल की बातों को गंभीरता से सुना और केजुअल की समस्त समस्याओं से महानिदेशक से उनके आने पर अवगत कराने एवं समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त महानिदेशक को रिस्क्रीनिंग तत्काल रोकने और कोर्ट केस में शामिल केजुअल की ड्यूटी तत्काल लगाने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर केजुअल के साथ अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भेदभाव व शोषण के बारे में अवगत कराया। लगभग 1 घंटा 30 मिनट चली मीटिंग में की गई इन बातों को उपमहानिदेशक ने गंभीरता से सुना एवं समस्त समस्याओं को जस के तस महानिदेशक को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व निदेशालय ने आकाशवाणी भवन पर पुलिस को भी किसी अज्ञात भय के कारण तैनात रखा।

आल इंडिया रेडियो केजुअल एनांउसर एण्ड कम्पीयर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा, महासचिव डॉ शबनम खानम, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, सचिव सुधीर मेश्राम, सहसचिव नरेन्द्र चहल, प्रवक्ता समीर गोस्वामी के अलावा रेशमा इंदुरकर, अंजु तिवारी उपस्थित रहे प्रसार भारती में अतिरिक्त महानिदेशक सत्यप्रकाश शर्मा, ए॰डी॰पी॰ अनवार अहमद खान, सहायक कार्यक्रम निदेशक भीमप्रकाश शर्मा के अलावा ओ॰एस॰डी॰ उत्तर क्षेत्र राजीव शुक्ला उपस्थित रहे।

इस बीच यूनियन का कहना है कि यदि कि मीटिंग में तय समय के अन्दर केजुअल उद्घोषकों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो वो दोबारा दिल्ली कूच करेंगे तथा सभी केंद्रों के अधिकारियों के विरुद्ध कोर्ट की अवमानना के लिये काँटेम्पट केस भी दायर करेंगे। हालांकि इस मुद्दे पर अतिरिक्त महानिदेशक ने कोर्ट के आदेशों का सम्मान करने का आश्वासन दिया। अब देखना ये है कि इस आश्वासन को महानिदेशालय द्वारा किस हद तक लागू किया जाएगा।

रिपोर्ट- अशोक अनुराग (कैज़ुअल हिंदी एनाउंसर, आकाशवाणी दिल्ली)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन