Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता में अपने दायित्व का बोध होना जरूरी है- डॉ धीरेंद्र राय

मुजफ्फरपुर | लंगट सिंह कॉलेज में पत्रकारिता विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में एकल व्याख्यान में विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक आचार्य डॉ धीरेंद्र राय थे.

आयोजित कार्यशाला में वर्तमान परिदृश्य में मीडिया के समक्ष चुनौतियां विषय पर उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता में नैतिकता जरूरी है. हर पत्रकार की नैतिक जिम्मेदारी है. पत्रकारिता सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि दायित्वबोध भी है.

डॉ राय ने पत्रकारिता के लिए भाषा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भाषा सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय दायित्वबोध की एक संस्कृति भी है. सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय उत्थान में पत्रकारिता का अहम योगदान है.

उन्होंने पत्रकारिता में प्रोफेशनलिज्म पर जोर देते हुए कहा कि आज पत्रकारिता में प्रोफेशनलिज्म हावी है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में यह एक विकृति के रूप में उभरा है. इससे निकलने के लिए हमें अपने दायित्व का बोध होना जरूरी है.

कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से सावधान रहने की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एस आर चतुर्वेदी ने किया. इस मौके पर डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ एन एन मिश्र और डॉ राजीव कुमार समेत दर्जनों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन