Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

हिन्दुस्तान अख़बार के पत्रकार को युवती ने पिस्टल दिखाकर घेरा फिर दो लोगों से लुटवा दिया

मुजफ्फरपुर में एक युवती समेत तीन बदमाशों ने हिन्दुस्तान अख़बार के पत्रकार देव आनंद को लूट लिया. घटना गुरुवार रात करीब 12:45 बजे मोतिहारी फोरलेन पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की है. बदमाशों ने पिस्टल लगाकर पत्रकार की होंडा शाइन बाइक (बीआर 06 डीजे 7199), आईफोन-12 और बैग लूट लिया.

लूट का शिकार हुए पत्रकार ने बताया कि रोज की तरह वे देर रात हिन्दुस्तान कार्यालय से अपने घर दामुचक लौट रहे थे. इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित निजी स्कूल की गली के अंदर सो अचानक दो बदमाशों के साथ एक युवती ने उनकी बाइक के सामने आकर पिस्टल दिखाकर घेर लिया. एक बदमाश बाइक और मोबाइल लूटकर चांदनी चौक की तरफ फरार हो गया, जबकि युवती और दूसरा बदमाश स्कूल गली की ओर भाग निकले.

कार्यालय की तरफ से वारदात की जानकारी थाना कांटी को देने के 15-20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोप है कि पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने या छानबीन करने की बजाय सुबह थाने आकर आवेदन देने की बात कहकर चली गई.

इसके बाद कई उच्च अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. कांटी थानेदार दिवाकर पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी. अपराधियों को चिह्नित करने की कवायद की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन