Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में बदमाशों के निशाने पर मीडियाकर्मी, सप्ताह भीतर 2 पत्रकारों से छिनैती

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में बदमाशों के हौंसले सातवें आसमान पर हैं. कमिश्नरेट पुलिस दावा करती है कि शहर में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन बदमाशों ने थाने से महज कुछ दूरी पर ही निजी न्यूज चैनल के पत्रकार का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए.

घटना सेक्टर 63 स्थित एक न्यूज चैनल के ऑफिस के पास घटी. पत्रकार दीपक द्विवेदी के लूटे गए फोन की कीमत 70 हजार बताई जा रही है. पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है.

एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा ने बताया कि पीड़ित पत्रकार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी.

दो दिन पहले महिला पत्रकार के साथ लूट हुई थी
बता दें कि दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा इको विलेज के पास एक महिला पत्रकार के साथ लूट की घटना को अंजाम देते हुए बदमाश उसका आईफोन छीन ले गए थे. घटना की शिकार पत्रकार वत्सिका चौधरी एक न्यूज चैनल में कार्यरत हैं जो ऑफिस से घर जा रही थीं. इसी दौरान ईको विलेज 1 सोसाइटी के पास बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर महिला पत्रकार का फोन लूट ले गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन