Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वसूली गैंग पर क़हर जारी : कानपुर का पत्रकार कमलेश फाइटर और उसका साला सूरज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कानपुर | नजीराबाद पुलिस ने फाइटर जी कहिन फेम कथित पत्रकार कमलेश फाइटर और उसके साले सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. फाइटर पर वसूली के एक के बाद एक लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके थे.

बता दें कि कानपुर में वसूली सरगनाओं के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के जेल जाने के बाद पुलिस लगातार वसूलीबाजों की नाक में नकेल कस रही है. सरगना के हत्थे चढ़ते ही तमाम शिकायतकर्ता हिम्मत दिखाकर इन वसूलीबाजों के दबे-छुपे काले कारनामे उजागर कर रहे हैं. इसमें एक नाम कमलेश फाइटर का भी था. पुलिस ने इसकी पुरानी कुंडली भी खंगाली थी.

साल 2017 से अब तक इस पर कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा हालिया दिनों में दर्ज किए गए. बताया जाता है कि जन एक्सप्रेस नामक अखबार में काम करने वाला यह पत्रकार अपने करियर की ज्यादातर रिपोर्टिंग केडीए और मोतीझील के आस-पास करता रहा है. फाइटर जी कहिन वाले यूट्यूब वीडियो की शूटिंग भी भौकाल बनाने के लिए केडीए के सामने वाले पार्क में की जाती थी.

थानाध्यक्ष नजीराबाद अमान सिंह ने भड़ास को बताया कि, “इसकी काफी शिकायतें आई थीं, जिसके बाद कई मुकदमे भी दर्ज हुए थे. आरोपी पर पहले से भी कुछ मुकदमे दर्ज हैं. आज पुलिस टीम ने आरोपी को बांदा से हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया है.”

गौरतलब है कि फाइटर के खिलाफ शहर के नजीराबाद, काकादेव, कर्नलगंज थाने में वसूली और रंगदारी के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस उसके दो साथियों रियाज और सुशील पाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

कानपुर प्रेस क्लब का दिवस पांडेय गिरफ्तार, कमलेश फाइटर पर बढ़ी मुकदमों की रफ्तार

फर्जी खबरें चलाकर कारोबारी से की वसूली, पत्रकार कमलेश फाइटर समेत चार पर FIR

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन