Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कृषि पत्रकारिता में जान फूँक देने वाले इस पत्रकार का काम देखने लायक है!

दीपांकर-

सनसनी नहीं सिर्फ रिपोर्टिंग. आमतौर पर भारत में कृषि पत्रकारिता करने वाले उन्हीं लोगों के चैनल पर व्यूज मिलते थे जो हल के बीच में कैमरा घुसा देते थे, खेत में माइक लेकर चिल्लाने लगते थे, लौकी पकड़कर लटक जाते थे, तरबूज पर बैठ जाते थे, व्यूज ही व्यूज. आहाहा.

ऐसे में संजीदगी से कृषि पत्रकारिता के विजुअल गढ़ने वाले अरविंद भाई के यूट्यूब चैनल को रिस्पांस अच्छा मिल रहा है देखकर खुशी हुई.

कृषि पत्रकारिता पर काम करने वाले, लगातार काम करने वाले, चप्पल और गाड़ी का टायर घिस देने वाले अरविंद शुक्ला भाई को बहुत शुभकामनाएं.

इनका काम देखकर लोग सीख सकते हैं कि धीरे-धीरे कैसे वीडियो, एडिटिंग, प्रजेंटेशन आदि को लगातार संवारा जा सकता है.

बहुत बढ़िया चैनल है. चैनल का लिंक दे रहा हूं, जरूर देखिए… News Potli


अरविंद शुक्ला-

न्यूज़ पोटली के Youtube चैनल को अगस्त महीने में 1 करोड़ ( 10 मिलियन) व्यूज मिले, News potli के जो भी नंबर हैं वो सिर्फ खेती किसानी, किसान/शेतकरी की तरक्की, उनकी मुश्किलों के वीडियो पर हैं। सूखा बाढ़ जैसे मुद्दों पर हैं।

न्यूज पोटली की छोटी से टीम ने कोशिश की है हर वीडियो किसान या किसान से जुड़े लोगों को कुछ देकर जाए, कुछ सिखाए, उनकी एग्रीकल्चर से जुड़ी मुश्किलों में राह दिखाए। अब तक आप ने चैनल को सबस्क्राइब नहीं किया है तो कर लीजिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन